फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anand sharma elected for rajyasabha from himachal.

हिमाचल से राज्यसभा के लिए चुने गए आनंद शर्मा

Tue, 15 Mar 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 15 Mar 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
 anand sharma elected for rajyasabha from himachal.
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। सोमवार को अकेला नामांकन मिलने पर प्रदेश विधानसभा सचिव ने उन्हें राज्यसभा के लिए चुने जाने का प्रमाणपत्र दिया, जिसे लेकर वे दिल्ली लौट गए हैं।

विज्ञापन

 
विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को संघ परिवार चला रहा है। राहुल गांधी की राष्ट्रीयता पर भाजपा की ओर से सवाल खडे़ करने पर कहा की केंद्र सरकार उनकी लोकप्रियता से बौखला गई है।
विज्ञापन


राहुल देश को एक बनाए रखने के लिए अगर कोई भी बात करते हैं तो पूरी भाजपा सरकार उनके खिलाफ खड़ी हो जाती है। मोदी सहित अन्य मंत्री और भाजपा नेता राहुल गांधी से डरते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने राष्ट्रवाद पर जो अभियान शुरू किया है, वह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया राजनीतिक खेल इसलिए शुरू किया है ताकि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने भाजपा पर अल्पसंख्यकों की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया। आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है।

किसानों को फसलों का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जाट आरक्षण पर आनंद शर्मा बोले कि इसे केंद्र और हरियाणा सरकार ने बुरी तरह से हैंडल किया है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर दिए गए बयानों पर कहा कि भाजपा इन्हीं को दोहरा रही है।


हिमाचल के मुद्दों को उठाएंगे : आनंद
आनंद शर्मा ने कहा कि वह केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के हित के तमाम मुद्दों को उठाएंगे। इनमें विशेष श्रेणी राज्य के तमाम लाभ और ग्रांट आदि रहेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद वे अपनी इस जन्मभूमि और कर्मभूमि के हितों को लगातार उठाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed