{"_id":"c98eeb0dce96b8891aa323e683456f21","slug":"an-sharma-case-dhumal-gets-relief-from-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएन शर्मा केस में धूमल को हाईकोर्ट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएन शर्मा केस में धूमल को हाईकोर्ट से राहत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को सेवाविस्तार देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। न्यायाधीश राजीव शर्मा ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश शिमला की ओर से धूमल को आगामी 30 मई के लिए जारी तलबी आदेशों पर रोक लगा दी है और निचली अदालत का रिकॉर्ड भी तलब किया है।
विज्ञापन
प्रार्थी प्रेम कुमार धूमल की ओर से दलील दी गई कि ट्रायल कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के पेश किए गए चालान पर रूटीन में ही तलबी आदेश जारी कर दिए। जबकि अभियोजन पक्ष ने प्रार्थी के विरुद्ध कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया है। इसके अलावा प्रार्थी के खिलाफ पूर्व राज्यपाल ने अभियोजन की मंजूरी के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं दिया था, इसलिए वर्तमान राज्यपाल ने जब अभियोजन मंजूरी से इंकार कर दिया तो निचली अदालत को इस मामले में संज्ञान लेने का कोई अधिकार नहीं रह जाता।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एएन शर्मा को सेवा विस्तार देने के मामले में गत 8 अप्रैल को निचली अदालत ने आदेश जारी कर धूमल को 30 मई को अदालत के समक्ष पेश होने के आदेश पारित किए थे। इस मामले में 20 जनवरी को पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह ने यह कह कर फाइल वापस कर दी थी कि ऐसे आरोपों में अभियोजन मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। 21 मार्च को वर्तमान राज्यपाल ने इस मामले में अभियोजन मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन