फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   An example of brotherhood: Muslim artisans are adding colors of harmony for Dussehra in Nahan

भाईचारे की मिसाल: नाहन में दशहरा के लिए साैहार्द के रंग भर रहे मुस्लिम कारीगर

Tue, 08 Oct 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 10:26 AM IST
सार

नाहन के चौगान मैदान में दशहरा उत्सव में मुस्लिम कारीगर खुशियों के रंग भर रहे हैं। नाहन में सालों से दशहरा पर दहन के लिए बनने वाले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले मुस्लिम परिवार शिद्दत से बना रहा है। 

विज्ञापन
An example of brotherhood: Muslim artisans are adding colors of harmony for Dussehra in Nahan
दशहरा के लिए साैहार्द के रंग भर रहे मुस्लिम कारीगर - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की गंगा-जमुनी तहजीब में तनाव और धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की खबरों के बीच रियासतकालीन नाहन शहर आपसी भाईचारे की मिसाल बना है। नाहन के चौगान मैदान में दशहरा उत्सव में मुस्लिम कारीगर खुशियों के रंग भर रहे हैं। नाहन में सालों से दशहरा पर दहन के लिए बनने वाले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले मुस्लिम परिवार शिद्दत से बना रहा है। 

विज्ञापन


पुतलों को बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि उन्हें वैसे ही बनाया जाए जैसा उन्होंने सुना और किताबों में पढ़ा है। मुस्लिम परिवार दशहरे से 12-13 दिन पहले नाहन आकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने में जुट जाता है। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थाना कस्बा निवासी मोहम्मद सद्दाम और सलीम अहमद का परिवार सालों से नाहन में होने वाले आयोजन में अहम भूमिका निभाता आ रहा है। वे पूरी श्रद्धा के साथ पुतलों को बनाने का काम करते है।
विज्ञापन

 

40 फीट ऊंचा बनेगा रावण का पुतला
1621 में बसे नाहन शहर के चौगान मैदान में दशहरे पर 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। साथ ही 35-35 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के भी पुतले जलाए जाएंगे। आतिशबाजी और सतरंगी रोशनी के साथ यह पर्व शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 

सात दिन से छह लोग कर रहे काम
नाहन में पिछले सात दिन से परिवार के छह लोग पुतले बनाने में जुटे हैं। वे देर रात तक इस काम को कर रहे हैं। पुतलों के निर्माण के साथ-साथ इनमें आतिशबाजी भरने का कार्य भी यही परिवार कर रहा है। इन पुतलों में करीब 750 शक्तिशाली पटाखे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह उनका खानदानी पेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed