फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An eight-decade wait ends; a bus reaches Balog village.

Shimla News: आठ दशक का इंतजार खत्म, बलोग गांव पहुंची बस

Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
An eight-decade wait ends; a bus reaches Balog village.
जनेडघाट-डुब्लू सड़क से जोड़ा गया बलोग गांव, ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का किया है निर्माण
विज्ञापन

नाबार्ड के तहत सड़क पर खर्चे 2.40 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। आजादी के आठ दशक बाद जुन्गा तहसील के बलोग गांव में बस पहुंचने का सपना साकार हो गया। गांव में पहली बार बस पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
लोगों ने बस के चालक और परिचालक सहित संयुक्त निरीक्षण टीम के अधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और लड्डू बांटकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया। बस के सफल ट्रायल से ग्रामीणों में अब नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। जनेडघाट-डुब्लू सड़क के बलोग घाटी से गांव तक लोक निर्माण विभाग ने करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया है। नाबार्ड के तहत इस सड़क पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। नायब तहसीलदार जुन्गा राजेंद्र ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनितेंद्र कंवर, कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार और एचआरटीसी निरीक्षक धासू राम की टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क का निरीक्षण किया। सफल ट्रायल के बाद सड़क को बस संचालन के योग्य पाया गया। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व प्रधान धर्म सिंह ठाकुर, प्रधान मनोहर सिंह, वार्ड सदस्य महेश कुमार, जोगिंद्र ठाकुर और राजीव ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क के लिए स्थानीय विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि बलोग को सड़क और बस सुविधा से जोड़ना लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है। गांव तक बस पहुंचने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और परिवहन सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। इस दौरान पंचायत सचिव नरेश वर्मा, पटवारी शिवानी शर्मा, पंचायत कनिष्ठ अभियंता जय किशन ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



मंडियों तक फसलें पहुंचाना होगा आसान
पूर्व प्रधान धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में बलोग गांव के लोगों को लंबे समय से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रोजमर्रा के कामों के लिए आवागमन करने के साथ किसानों को अपनी फसलें सड़क तक पहुंचाने में भी दिक्कतें होती थीं। बीमार लोगों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों के लिए भी आवागमन आसान नहीं था। अब गांव तक बस पहुंचने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि गांव के लिए यह केवल बस सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही एक बड़ी जरूरत को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article