फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An earthquake of magnitude 3.4 on Richter scale struck in Chamba

हिमाचलः चंबा और मनाली में लगे भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Sun, 08 Sep 2019 06:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/मनाली (कुल्लू) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.4 on Richter scale struck in Chamba
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन

चंबा और पर्यटन नगरी मनाली सहित समूची ऊझी घाटी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा में सुबह पहले साढ़े पांच बजे और उसके बाद 8:04 बजे भूकंप के झटके आए। पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 और दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई।

पहले भूंकप का केंद्र चंबा था, जबकि दूसरी बार आए भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर और चंबा बॉर्डर का इलाका रहा। पिछले माह भी दो-तीन बार चंबा की धरती भूकंप से डोली थी। दूसरी ओर मनाली समेत समूची ऊझी घाटी में सुबह 8:05 बजे दो हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह आए भूकंप के झटकों से लोग सहम गए और कई जगह लोग अपने घरों से भी बाहर निकल आए।

विज्ञापन


हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम मनाली डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि सुबह 8:05 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं है। चंबा में बार-बार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि भूकंप के बाद कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed