{"_id":"62d94494c6958d5a0c6c0adb","slug":"amul-curd-and-lassi-metro-milk-products-costlier-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: जीएसटी की मार, दही और लस्सी के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: जीएसटी की मार, दही और लस्सी के दाम बढ़े
Thu, 21 Jul 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:51 PM IST
सार
अमूल कंपनी के दही के दाम में प्रति किलो 4 रुपये की वृद्धि और लस्सी में एक रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
दही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लागू होने से अब दही, लस्सी और दूध से बने उत्पाद महंगे हो गए हैं। अमूल और मेट्रो कंपनी ने दही के दाम में चार से पांच रुपये और लस्सी के पैकेट में एक रुपये प्रति किलो की दर से वृद्धि कर दी है। अमूल का दही पहले बाजार में 65 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। नई दरें लागू होने के बाद 69 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 750 मिलीलीटर लस्सी का पैकेट पहले 20 रुपये में बिकता था, लेकिन अब एक रुपये वृद्धि के बाद 21 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
दूध से अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने भी 25 जुलाई तक दही और लस्सी समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। हमीरपुर के दुकानदारों रजनीश कुमार, सुरेश और प्रदीप ने बताया कि अमूल कंपनी के दही के दाम में प्रति किलो 4 रुपये की वृद्धि और लस्सी में एक रुपये की वृद्धि हुई है। मेट्रो कंपनी ने भी दही के दाम वृद्धि कर दी है। मेट्रो कंपनी के डीलर तेज प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि दही पूर्व में मटके में 90 रुपये किलो था, जो अब 95 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
इसी तरह पाउच में दही पहले 65 रुपये किलो था, लेकिन अब 70 रुपये किलो कर दिया है। दुकानदारों और डीलरों का कहना है कि कंपनी ने पांच फीसदी जीएसटी की आड़ में 11 से 12 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। इससे ग्राहकों के साथ दुकानदारों और डीलरों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। दुकानदारों का मुनाफा काफी कम हो गया है। इससे आने वाले समय में कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होने वाला है। ग्राहकों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन