फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amrut mission national ranking himachal got 15th rank

अमृत राष्ट्रीय रैंकिंग में हिमाचल ने उत्तराखंड को पछाड़ा, मिला 15वां स्थान

Mon, 12 Oct 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
amrut mission national ranking himachal got 15th rank
अमृत योजना

अमृत योजना की राष्ट्रीय रैंकिंग में हिमाचल ने उत्तराखंड को पछाड़ दिया है। पहाड़ी राज्यों की रैंकिंग में हिमाचल 15वें और उत्तराखंड 24वें स्थान पर रहा। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। पिछली बार हिमाचल को 21वां स्थान मिला था। 

विज्ञापन


इस योजना के तहत हिमाचल में 13,003 नए घरेलू पेयजल कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले 17,600 से अधिक नए कनेक्शन दिए गए। इसी तरह उत्तराखंड ने अब तक 36,554 पानी के नल के नए कनेक्शन प्रदान किए हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल ने अब तक 23,006 के लक्ष्य के मुकाबले 26,034 सीवर कनेक्शन दिए। उत्तराखंड ने 24,818 नए सीवर कनेक्शन दिए। हिमाचल में 51,793 घरों को सेप्टेज प्रबंधन के तहत कवर किया गया है। उत्तराखंड से मिशन अवधि के भीतर इस काम को पूरा करने के लिए तेजी लाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल ने 9,621 स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों में बदलने के लक्ष्य की तुलना में 12,186 लाइटें लगाईं। उत्तराखंड ने 72,167 की जगह 82,337 स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला। सचिव ने 31 मार्च, 2021 तक विस्तारित मिशन अवधि के भीतर सभी परियोजनाओं को पूरा करने की सलाह दी। इन दोनों पहाड़ी राज्यों के मामले में केंद्रीय सहायता की राशि 90 प्रतिशत है। हिमाचल में 32 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 41 कार्यान्वित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed