{"_id":"64f03257e2dd1edf180977bb","slug":"amru-mandi-mbbs-bds-second-round-counselling-421-seats-allotted-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMRU Mandi: एमबीबीएस, बीडीएस की दूसरे दौर में 421 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMRU Mandi: एमबीबीएस, बीडीएस की दूसरे दौर में 421 सीटें आवंटित
Thu, 31 Aug 2023 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:56 AM IST
सार
इस राउंड में अगर कोटा वाइज सीटों की बात की जाए तो 421 में से 133 सीटें मैनेजमेंट कोटा और 15 सीटें एनआरआई कोटे से अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमबीबीएस, बीडीएस दूसरे राउंड की काउंसलिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो गई। अटल मेडिकल विवि की ओर से फाइनल सीटों का आवंटन कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक सीटें बीडीएस की अलॉट हुई हैं। इसके मुताबिक दूसरे राउंड में 421 सीटें आवंटित कर दी गई है। इसमें अधिकतर सीटें बीडीएस की हैं। इस राउंड में अगर कोटा वाइज सीटों की बात की जाए तो 421 में से 133 सीटें मैनेजमेंट कोटा और 15 सीटें एनआरआई कोटे से अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन
अलॉट सीटों पर अभ्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए कहा गया है। राउंड में खाली बचीं सीटों की सूची भी विवि की ओर से जल्द जारी कर अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दूसरे राउंड में फाइनल सीट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की सीटें अलॉट
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी की ओर से शुरू की पीजी विषयों की काउंसलिंग में एमसीए के लिए कुल 28 सीटें आवंटित की गई हैं। 10 सीटें वेटिंग में रखी गई हैं। काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी चुने गए हैं, उनसे 31 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रवेश लेने और फीस जमा करने को कहा है।
विज्ञापन