{"_id":"5ddfa3cc8ebc3e548c3d0559","slug":"amitabh-bachchan-write-in-official-blog-i-must-retire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली पहुंचने पर अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, अब मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली पहुंचने पर अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, अब मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए
Thu, 28 Nov 2019 04:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Nov 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों के थकाऊ रास्ते पर 12 घंटे कार से सफर कर पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे सदी के महानायक बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन को लगता है कि अब रिटायरमेंट लेने का समय आ गया है। मनाली पहुंचकर बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हिमाचल के लोगों की सादगी, ईमानदारी, स्वागत के तरीके और यहां की पावन सर्द हवा के वह कायल हो गए हैं।
विज्ञापन
50 साल पहले 1969 में सात हिंदोस्तानी फिल्म से कॅरियर शुरू करने वाले अमिताभ बच्चन ने हिमाचल की शांत वादियों में अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की 112वीं जयंती मनाई। प्रदेश सरकार की ओर से स्टेट गेस्ट का दर्जा दिए जाने पर बिलासपुर से लेकर मंडी और कुल्लू-मनाली में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत सेे अमिताभ अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि यहां के लोगों की ईमानदारी और सादगी का हम मुकाबला नहीं कर सकते। अमिताभ ने चंडीगढ़ से मनाली तक पहुंचने में छह की जगह लगे 12 घंटों का जिक्र भी किया। हालांकि उन्होंने रोड का काम प्रगति पर होने पर संतोष जताया। अमिताभ ने लिखा, ‘मुझे रिटायर हो जाना चाहिए... दिमाग कुछ और सोच रहा है और अंगुलियां कुछ और...यह इशारा है...।’
विज्ञापन