फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amitabh Bachchan, the superstar of the century will come to Manali after five years

Kullu News: पांच साल बाद मनाली आएंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

Sat, 30 Nov 2024 02:05 PM IST
Krishan Singh संजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 02:05 PM IST
सार

 25 साल पहले अपने फिल्मी कॅरियर को यशराज फिल्म्स की मोहब्बतें फिल्म से संजीवनी पाने वाले बिग बी अब यशराज बैनर की फिल्म में फिर से नजर आएंगे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan, the superstar of the century will come to Manali after five years
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पांच साल बाद एक बार फिर पर्यटन नगरी मनाली का रुख करने वाले हैं। बस इंतजार है तो सिर्फ बर्फबारी का। 25 साल पहले अपने फिल्मी कॅरियर को यशराज फिल्म्स की मोहब्बतें फिल्म से संजीवनी पाने वाले बिग बी अब यशराज बैनर की फिल्म में फिर से नजर आएंगे। पिछली कुछ फिल्मों के अपेक्षा के मुताबिक कारोबार नहीं करने पर अब यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड हीरो चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे को लेकर एक रोमांटिक लव स्टोरी बना रहे हैं। अमिताभ की सलाह पर इस फिल्म का निर्देशन आशिकी-2 के मोहित सुरी को सौंपा गया है।

विज्ञापन


दिसंबर व जनवरी के बीच मनाली की खूबसूरत वादियों में इसकी शूटिंग होगी। हालांकि, पहले नवंबर माह में शूटिंग शेड्यूल बनाया गया था, लेकिन बर्फबारी नहीं होने से शेड्यूल आगे खिसक गया है। इस फिल्म के स्थानीय को-आर्डिनेटर अनिल कायस्थ ने बताया कि मोहित सूरी के साथ मनाली में रेकी करने के बाद सब तय कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में शूटिंग शुरू हो जाएगी। कहा कि बर्फ होते ही यूनिट कुल्लू-मनाली का रुख करेगी। उन्होंने कहा कि बाॅलीवुड के अन्य सितारें भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed