{"_id":"5cd7e09bbdec2207626c3f94","slug":"amit-shah-rally-in-bilaspur-live-updates-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के निशाने पर रही पूर्व कांग्रेस सरकार, बोले- वीरभद्र सरकार ने रोका विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के निशाने पर रही पूर्व कांग्रेस सरकार, बोले- वीरभद्र सरकार ने रोका विकास
Sun, 12 May 2019 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निशाने पर प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार और वीरभद्र सिंह भी रहे। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार से लाखों करोड़ों रुपये जारी होने के बाद भी हिमाचल की कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई। केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे दिए थे। कांग्रेस की वीरभद्र सरकार ने विकास कार्य रुकवा दिए। एक हाईवे की डीपीआर भी नहीं बनवाई। 59 नेशनल हाईवे की डीपीआर जयराम सरकार ने बनवाई हैं।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में केंद्रीय फंडिंग के अनुपात को घटाकर 60:40 प्रतिशत कर दिया था। मोदी सरकार ने आते ही इसे बढ़ाकर 90:10 प्रतिशत कर दिया। उन्होंने कहा कि पांच साल में मोदी सरकार ने हिमाचल को दो लाख 9 हजार 31 करोड़ रुपये दिए हैं जबकि इससे पहले यह राशि केवल मात्र 44 हजार 235 करोड़ थी। शाह ने कहा कि हिमाचल के लोग इशारा समझ जाते हैं। उन्हें यहां पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। बिलासपुर के लोग कहे बिना ही सब कुछ जानते हैं।
विज्ञापन
राहुल बाबा कान खोल के सुनो, आतंकवादियों के साथ इलू-इलू करना है तो करो: अमित शाह
विज्ञापन