फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amidst the pouring rain Ganapati is seated

Shimla News: झमाझम बारिश के बीच विराजमान हुए गणपति

Sat, 07 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
amidst the pouring rain 
Ganapati is seated
भव्य शोभायात्रा के गणपति महोत्सव का आगाज, बारिश में भी कम नहीं हुआ श्रद्धालुओं का जोश
विज्ञापन

बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में गणपति महोत्सव का आगाज शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। बारिश के बीच महिलाओं ने गणपति की मूर्तियों को उठाकर गजानन गणनायक, गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया आदि भजन गाते हुए शोभायात्रा में शिरकत की।

शहर के सीटीओ चौक से बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ लोअर बाजार, मालरोड होते हुए मिडल बाजार स्थित नगर निगम कांप्लेक्स तक 108 गणपति मूर्तियों के साथ शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हो गई थी लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। इसके बाद नगर निगम कांप्लेक्स में गणपति की मूर्तियों को स्थापित किया। इसके बाद मोदक का भोग लगाया गया। श्री सिद्धी विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोपहर दो से चार बजे तक कन्हैया रसिक मंडल टुटू और चार बजे से शाम आठ बजे तक पुनीत थापर एंड पार्टी की ओर से कीर्तन किया। इस अवसर पर श्री सिद्धी विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष, उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, अशोक कुकरेजा, सचिव जसविंद्र कपूर, सह सचिव भारती सूद, सुमित शर्मा, राकेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में भी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणेश की मूर्तियों की स्थापना की। शहर के बाजारों में गणपति के प्रिय व्यंजन मोदक के विशेष स्टॉल लगाए थे।
विज्ञापन



गंज बाजार में भी की मूर्ति स्थापना
शहर के गंज बाजार अनाज मंडी में भी गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सुबह 8:30 बजे शुभ मुहूर्त में वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ गणपति की छह फुट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद गणपति को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणपति सेवा मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर दो से शाम चार बजे तक सरला महाजन एंड पार्टी की ओर से सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद 4:30 बजे से 6:30 बजे तक कन्हैया रसिक मंडल की ओर से कीर्तन किया। इस अवसर पर गणपति सेवा मंडल के अध्यक्ष दीपक लाल सूद, जन्मिंजय सूद, संजीव सांबा, संजय गोयल, आनंद सूद, अनुभव कुमार, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल, विनोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article