फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amidst the political turmoil, former minister Prakash Chaudhary met Chief Minister Sukhvindra Sukhu, consultat

Himachal: सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिले प्रकाश चौधरी, मंडी सीट पर मंत्रणा

Sun, 24 Mar 2024 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 08:52 PM IST
सार

प्रदेश में सियासी घमासान के बीच पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। 

विज्ञापन
Amidst the political turmoil, former minister Prakash Chaudhary met Chief Minister Sukhvindra Sukhu, consultat
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान के बीच पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में दोनों के बीच हुई बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस दौरान मंडी लोकसभा सीट के संभावित प्रत्याशी और कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद बदले राजनीति हालात पर भी चर्चा हुई है।

विज्ञापन


प्रकाश चौधरी भाजपा और हिविकां गठबंधन में मंत्री रहे हैं। उस वक्त चौधरी को हिमाचल की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम का काफी करीबी माना जाता था। बाद में उनकी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से काफी नजदीकियां रहीं। वीरभद्र सरकार में भी वह आबकारी एवं कराधान मंत्री रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू राजनीति के शुरुआती दौर में पंडित सुखराम के करीबियों में गिने जाते थे। ऐसे में इस राजनीतिक मिलाप को कांग्रेस की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच हुई इस चर्चा के दौरान मंडी संसदीय सीट पर जिताऊ प्रत्याशियों के नाम भी सुझाए गए।

विज्ञापन

वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि मुलाकात के दौरान मंडी जिले की राजनीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि वह भाजपा की धनबल वाली सोच को जनबल की ताकत से हराने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि धनबल हारेगा और जनबल विजयी होगा। इस मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से राजनीतिक मसलों पर विस्तृत चर्चा के दौरान मंडी संसदीय सीट का फीडबैक दिया है।

नहीं मंजूर हुआ इस्तीफा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी
मंडी जिला कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष पद से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन हाईकमान ने उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया था। वह अपने हलके में अहमियत न मिलने से संतुष्ट नहीं बताए जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार उनसे तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। आगामी दिनों में उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed