फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amidst Coronavirus crisis CM Jairam convenes all-party meeting, decision on imposing lockdown may be taken

खराब मौसम के चलते सर्वदलीय बैठक में नहीं शामिल हो पाए सीएम जयराम

Tue, 04 May 2021 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 09:05 PM IST
सार

आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की मौतों और नए मामलों के रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। सोमवार को ही एक दिन में रिकॉर्ड 55 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई थी। कांगड़ा जिले में स्थिति सबसे खराब है।

विज्ञापन
Amidst Coronavirus crisis CM Jairam convenes all-party meeting, decision on imposing lockdown may be taken
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते संकट के बीच प्रदेश में लॉकडाउन जैसी सख्ती या सप्ताह के आखिरी तीन दिन बाजार बंद रखने पर बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। हालांकि लॉकडाउन पर फैसला लेने से पहले सरकार बुधवार को पहले सर्वदलीय बैठक में इस पर राय लेगी। सर्वदलीय बैठक पहले मंगलवार को होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा से खराब मौसम के चलते शिमला नहीं पहुंच पाए। इसलिए मुख्यमंत्री की गैरहाजिरी में सर्वदलीय बैठक हुई। अब बुधवार सुबह दोबारा साढ़े नौ बजे पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पहले सर्वदलीय बैठक होगी और उसके बाद सुबह 10:30 बजे से कैबिनेट बैठक चलेगी। 

विज्ञापन


 मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में सर्वदलीय बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक और अन्य विधायक शामिल हुए। शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश भर में कोरोना से हो रही मौतों, उपचार की व्यवस्था, टीकाकरण आदि के आंकड़े बैठक में रखे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी कहा कि इस संकट के समय में विपक्ष सरकार का साथ देगा। सीएम बैठक में क्या बातें रखते हैं, उसके बाद ही विपक्ष अपना पक्ष स्पष्ट करेगा। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों और बढ़ते मामलों को लेकर बेसिक डाटा उपलब्ध करवाया गया है। इस पर मंथन करने के बाद बुधवार को सर्वदलीय बैठक में बात रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed