फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   American Youth Missing Case at kullu, Baba Commit Suicide in Police Custody.

ट्रैकिंग पर निकला अमेरिकी गायब, साथ गए बाबा ने जेल में लगाया फंदा

Sun, 23 Oct 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 23 Oct 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
American Youth Missing Case at kullu, Baba Commit Suicide in Police Custody.

पुलिस कस्टडी में रिमांड पर चल रहे एक आरोपी बाबा ने हवालात के दरवाजे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस आरोपी को अमेरिकी नागरिक की गुमशुदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस सीआरपीसी की धाराओं के तहत मामला बनाकर कार्रवाई कर रही है। अदालत द्वारा दिए गए पुलिस रिमांड के दौरान हादसा होने के चलते नियमानुसार सीजेएम की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला हिमाचल के कुल्‍लू जिले का है।
विज्ञापन


मामले में कोताही बरतने पर चौकी प्रभारी और मुंशी लाइन हाजिर किए गए है। संतरी को सस्पेड कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पार्वती नदी के उदगम स्थल मानतलाई में रहने वाले नेपाली मूल के बाबा सत नारायण रावत को पुलिस ने अमेरिकी नागरिक जस्टीन एलेग्जेंडर शेल्टर के लापता होने के मामले में 15 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी के साथ ट्रैकिंग पर गया था बाबा, सस्पेंस बढ़ा

American Youth Missing Case at kullu, Baba Commit Suicide in Police Custody.

21 अक्तूबर की रात को उक्त बाबा ने अपनी धोती से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी मानतलाई में बाबा के पास ठहरा हुआ था और दोनों मानतलाई में ट्रैकिंग के लिए निकले थे।

इसकी जानकारी लापता विदेशी ने परिजनों को दी थी। विदेशी को अंतिम बार बाबा के साथ ही देखा गया था। ड्रोन कैमरे से की गई रेकी के दौरान विदेशी की बांसुरी, लाइटर व बैग कवर उक्त क्षेत्र के आसपास बरामद हुआ था, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था।

इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई अमल पर लाते हुए चौकी प्रभारी और मुंशी लाइन हाजिर किए गए है। संतरी को सस्पेड कर दिया गया है। जबकि मेजिसट्रेट की इनक्वायरी के बाद रिस्पॉंसिबिलिटी फिक्स की जाएगी। इधर, एसपी पदमचंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed