फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ambassador of South Korea visited Shimla railway station

शिमला रेलवे स्टेशन के कायल हुए दक्षिण कोरिया के राजदूत

Fri, 06 Nov 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Ambassador of South Korea visited Shimla railway station
दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन वांगे-किल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन वांगे-किल शिमला के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन घूमने पहुंचे। रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सिटी की अगुवाई में रेलवे स्टाफ ने राजदूत का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक और दो दिखाया गया। राजदूत शिन वांगे-किल ने रेलवे स्टेशन पर स्थित पोस्टल टनल भी देखी, जिसका अंग्रेजों के समय में डाक लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन


शिन वांगे-किल ने शिमला रेलवे स्टेशन में 1920 में स्थापित की गई वजन मापने की हेरिटेज वेइंग मशीन भी देखी। राजदूत ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित हेरिटेज हिस्ट्री बोर्ड को बड़ी दिलचस्पी से पढ़ा। राजदूत शिन वांगे-किल ने शिमला रेलवे स्टेशन की सुंदरता और परिसर की साफ-सफाई की तारीफ की। कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक की इतिहास की जानकारी लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत उत्साहित नजर आए। राजदूत के साथ मिनिस्टर काउंसलर चैंग हो सेयूंग और सेकेंड सेक्त्रस्ेटरी कांग योन सो भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed