फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Young Achievers Award function in shimla today, CM Jairam as chief guest

अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स: शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ने नवाजे हिमाचल के 28 युवा उद्यमी

Tue, 28 Dec 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 08:56 PM IST
सार

अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स 2021 समारोह शिमला के होटल मरीना में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के हर जिले से चयनित ऐसे अग्रिम पंक्ति के युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोविड काल या अपने जीवन में कुछ विशेष करने का जज्बा दिखाया।

विज्ञापन
Amar Ujala Young Achievers Award function in shimla today, CM Jairam as chief guest
अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स 2021 का मंगलवार को शिमला के होटल मरीना में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के हर जिले से चयनित ऐसे अग्रिम पंक्ति के युवाओं को सम्मानित गया जिन्होंने कोविड काल या अपने जीवन में कुछ विशेष करने का जज्बा दिखाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। सूचना एवं जनसंपर्क  विभाग के निदेशक हरबंस ब्रासकॉन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह के दौरान उद्योग, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, परिवहन, ऑटो मोबाइल, ज्वैलरी, होटल कारोबार और खाद्य प्रसंस्करण के अलावा अन्य तमाम व्यवसायों से जुडे़ प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर युवा उद्यमियों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड रहे।

विज्ञापन


इन युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
साईं संजीवनी हॉस्पिटल एवं नर्सिगिं कॉलेज सोलन के संचालक आयुष अग्रवाल
एडुपेस कोचिंग अकादमी ऊना के संचालक अभिनव धीमान
धर्मवीर ज्वैलर्स शोरूम नादौन हमीरपुर के संचालक अर्पित और अमन सेठी
आईपी इंटरप्राइजेज बद्दी सोलन के संचालक अनिरुद्ध अग्रवाल
जीएमएच समूह ग्रुप ऑफ कंपनी बद्दी सोलन के संचालक अंकुर गोयल
अनूप फ्रूट कंपनी के संचालक सेब कारोबारी ठियोग शिमला अनूप पाल चौहान
तपन इंडस्ट्री हिमाचल प्रदेश की सीईओ आरूषि गोयल
युवा शक्ति पराक्रम संस्थान के संचालक और जिला परिषद सदस्य ऊना चैतन्य शर्मा
गुरू नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी की प्रिंसिपल दीपिका भंडारी
लार्ड महावीर हॉस्पिटल नालागढ़ के संचालक डॉ. गगन जैन
दी व्हाइट कैसल होटल कल्पा किन्नौर के संचालक हरविंदर सिंह नेगी
हिम सर्वोदय विद्यालय घुमारवीं के प्रबंधक कमल महाजन और विमल महाजन
कैरियर प्वाइंट शिमला के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कुमार रमेश
जय ज्वाला स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड बरोटीवाला, सोलन के संचालक मयूर गुप्ता
रतन सिंह नेजा राम रिकांगपिओ किन्नौर के संचालक मोहन नेगी
सिटी केयर हॉस्पिटल कांगड़ा के प्रबंध निदेशक नीरज ठाकुर
महालक्ष्मी एजेंसी, महालक्ष्मी मोर्ट्स के प्रबंध निदेशक राघव सूद
एपीएस स्कूल मरांडा की प्रबंधक और अनुराधा एजूकेशन सोसायटी कांगड़ा मुखिया रेणु कटोच
गुरू स्टडी सेंटर कांगड़ा के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रिशाद मोहम्मद खान
एजूकेशन प्वाइंट अकादमी के प्रबंध निदेशक रितेश ठाकुर
प्राइम स्टील इंडस्ट्री के निदेशक रोहित कुमार गर्ग
गोयल मोटर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ सहज शब्द गोयल
दीवान कृष्णा ग्रैंड संस ट्रांसपोर्ट के संचालक सत्यम दीवान
भुजिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन के संचालक साबिद भुजिया
क्योरेटेक ग्रुप बद्दी सोलन के प्रबंध निदेशक सुमित सिंगला
मिंचिज फूड एंड प्रोडक्ट्स शोघी शिमला के संचालक सूर्य उदय मिनोचा
परसोनीफाइड एजूकेशनल सर्विस हमीरपुर के संचालक विशाल सकलानी
संदीप ज्वैलर्स लोअर बाजार शिमला के संचालक उधम सिंह ठाकुर

 




विज्ञापन

21 साल में सहज गोयल ने कारोबार संभाल बुलंदियों पर पहुंचाया

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक गोयल मोटर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सहज शब्द गोयल ने बताया कि 21 साल की उम्र में उन्होंने पिता के आटोमोबाइल कारोबार को संभाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से उन्होंने बीबीए की। मौजूदा समय में गोयल मोटर्स की शिमला सहित चार जिलों सोलन, सिरमौर और किन्नौर में 21 शाखाएं हैं जिनमें करीब एक हजार लोगों को रोजगार दिया है। हिमाचल के कार बाजार के कुल कारोबार में 73.8 फीसदी गोयल मोटर की हिस्सेदारी है। इस मौके पर गोयल मोटर के वरिष्ठ प्रबंधक अनिता भारद्वाज और राकेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप नृत्य पर मुख्यमंत्री ने भी बजाईं तालियां

कार्यक्रम के दौरान संजय ठाकुर के मंच संचालन को अतिथियों ने खूब सराहा। शिमला के धरोहर डांस ग्रुप ने दीप नृत्य प्रस्तुत किया जिसे मुख्यमंत्री ने खूब सराहा। डांस ग्रुप लीडर अजय कश्यप की अगुवाई में अजय मेहता और हेमलता ने सिर पर पानी के भरे उल्टे लोटे पर दीये जला कर नाचते हुए फर्श पर रखा रुमाल अपने मुंह से उठाया। जिस पर पूरा सभागार तालियाें से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने भी तालियां बजा कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
 

विज्ञापन

सीएम ने बच्चे से मिलाया हाथ, कारोबारी से पूछा कहां है आपकी यूनिट

मुख्यमंत्री ने सम्मान प्राप्त करने वालों से मंच पर बेहद सहज तरीके से बातचीत की। गुरु स्टडी सेंटर के संचालक रिशाद खान के साथ उनके बेटे रियांश भी मंच पर आए और मुख्यमंत्री को फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने रियांश से हाथ मिलाया और पूछा आप कौन सी क्लास में और किस स्कूल में पढ़ते हो। रियांश बोले एचीवर्स हब स्कूल में सेकेंड क्लास में पढ़ते हैं। मुख्यमंत्री से बात कर रियांश बेहद उत्साहित दिखे।

प्राइम स्टील इंडस्ट्री के निदेशक रोहित गर्ग ने जब अपना परिचय दिया तो उनसे पूछा कि आप कहां रहते हो और आपकी यूनिट कहां है। रोहित ने उन्हें बताया कि वे हिमाचल स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघराज गर्ग के बेटे हैं, बद्दी में उनकी यूनिट है। उनके भाई अर्पित गर्ग और पिता मेघराज गर्ग पहले भी मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed