फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala pride of himachal programme.

सूबे के डॉक्टरों को आज नवाजेगा ‘अमर उजाला’

Sat, 19 Mar 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
amar ujala pride of himachal programme.
समारोह में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

हिमाचल प्रदेश के चिकित्सकों को अमर उजाला शनिवार को राजधानी शिमला स्थित होटल ट्रीपल एच में सुबह 11 बजे सम्मान समारोह आयोजित करेगा। समारोह में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह मुख्य अतिथि होंगे जबकि आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले हिमाचल के चुनिंदा डॉक्टरों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला द्वारा डाक्टरों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्राइड आफ हिमाचल अवार्ड, स्पेशल अवार्ड फॉर हिमाचल प्राइड दिया जाएगा। महिला डाक्टरों को अवार्ड फॉर लेडीज देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राइड आफ हिमाचल सम्मान समारोह का चंडीगढ़ सिटी सेंटर मुख्य सहयोगी है। अन्य सहयोगियों में निनू मीडिया, जायरा डायमंड और आसमान फाउंडेशन शामिल हैं। चंडीगढ़ सिटी सेंटर ट्राईसिटी के प्रमुख बिल्डरस में शुमार हैं। यह व्यवसायिक फ्लैट्स का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कि गुणवत्ता और अन्य दृष्टिकोण से ट्राईसिटी को स्मार्ट सिटी बनाने में भी सहयोगी है। इनके पास रेडी टू मूव फ्लैट्स भी उपलब्ध हैं। निनू मीडिया पूरे हिमाचल में पब्लिसिटी खास तौर से आउटडोर पब्लिसिटी में अग्रणी है। देश के अग्रणी आभूषण केंद्र जायरा डायमंड के शोरूम तरह-तरह के आकर्षक आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है।


एनजीओ पार्टनर आसमान फाउंडेशन नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ अभियान को और आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हिमाचल मेडिकल आफिसर एसोसिएशन और सेमडीकॉट का काफी सहयोग रहा है। सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के कई उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समारोह में प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र द्वारा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed