फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amar Ujala Impact: Anganwadi center will not be removed in Badgaon of Jhanduta, objections sought from panchay

अमर उजाला इंपैक्ट: झंडूता के बड़गांव में नहीं हटेगा आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत से मांगीं आपत्तियां

Fri, 09 Jun 2023 11:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 11:13 PM IST
सार

मामला उजागर होने के बाद उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने हस्ताक्षेप करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Impact: Anganwadi center will not be removed in Badgaon of Jhanduta, objections sought from panchay
बड़गांव आंगनबाड़ी केंद्र हटाने का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विकास खंड झंडूता की बड़गांव पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र को नहीं हटाया जाएगा। मामला उजागर होने के बाद उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने हस्ताक्षेप करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पंचायत से शराब ठेका खुलने के बारे में आपत्तियां मांगी गई हैं। बड़गांव पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र से करीब 20 मीटर दूर साल 2019 से शराब ठेका चल रहा है। बीते वीरवार को ठेके को हटाने की जगह आंगनबाड़ी केंद्र को ही दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए गए। अमर उजाला ने इस मामले को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।  ठेके का विरोध लंबे समय चल रहा है। 23 मई को पंचायत ने भी आबकारी एवं कराधान विभाग को इस बारे में अवगत करवाया था। यदि विभाग कार्रवाई करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 1 जून को आंगनबाड़ी केंद्र में आ रहे बच्चों के अभिभावकों और आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों की बैठक हुई। इसमें भी शराब के ठेके को हटाने के लिए प्रस्ताव डाला गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता की ओर से 3 मई को पत्र संख्या 1-13/2006-07 के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग घुमारवीं को ठेका हटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जब ठेका नहीं हटाया तो बाल विकास परियोजना अधिकारी ने राजनीतिक दबाव के कारण शराब ठेके को हटाने के बजाय अपने ही फैसले को दरकिनार कर 1 माह बाद 5 जून को केंद्र को फ्टि करने के आदेश पत्र संख्या 1-13/2006-07 झंडूता 133 के तहत जारी किए। जिला परियोजना अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि उपायुक्त ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पंचायत से आपत्ति पत्र मांगा है। आपत्ति पत्र मिलने के बाद ठेके को हटाने बारे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब ठेका नहीं, आंगनबाड़ी केंद्र हटा रहे, किस दिशा में समाज को ले जा रही सरकार  
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की नीतियों पर तंज कसा। कहा कि बिलासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में शराब का ठेका खोल दिया। बच्चों के माता-पिता ने इसका विरोध किया तो सरकार ने कहा, ठेका बंद नहीं हो सकता, आप आंगनबाड़ी कहीं और ले जाइए। सरकार को सोचना होगा कि वह समाज को कहां ले जा रही है। जयराम ने गाड़ागुशैनी में जनसभा में कहा कि सरकार कह रही है कि विकास के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन हर दिन हिमाचल की जनता पर बोझ डाले जा रही है। छह-छह सीपीएस बना दिए हैं। अपने चार-चार मित्रों को कैबिनेट रैंक दे दिया। अब एयरक्राफ्ट भी ले रहे हैं। हिमाचल में एयरक्राफ्ट की क्या जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed