फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Foundation Aparajita 100 Million Smiles program in Nahan

Himachal: अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बोलीं वंदना चौहान, मासिक धर्म पर अपनी सोच बदलें पुरूष

Thu, 25 Apr 2024 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, सिरमौर
अमर उजाला ब्यूरो, सिरमौर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 07:57 PM IST
सार

नाहन में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान केयर संस्था कालाअंब की काउंसलर वंदना चौहान ने लड़कियों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और अध्यात्मिक स्वास्थ्य पर विस्तार से जागरूक किया। वंदना चौहान ने कहा कि मासिक धर्म छुपाने की चीज नहीं है। यह भगवान की देन है, उसने ही हमें ऐसा बनाया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Aparajita 100 Million Smiles program in Nahan
वंदना चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

महिलाएं शुरू से ही सशक्त थी और आगे भी सशक्त रहेंगी, जरूरत पुरूषों को महिलाओं को समझने के लिए सशक्त होने की है। यह विचार केयर संस्था कालाअंब की काउंसलर वंदना चौहान ने आस्था वेलफेयर सोसायटी नाहन में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान रखे।

विज्ञापन


वंदना चौहान ने लड़कियों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और अध्यात्मिक स्वास्थ्य पर विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने शरीर का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सफेद खाद्य वस्तुओं का उपयोग कम से कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नमक अधिक खाने से बीपी, चीनी अधिक खाने से मधुमेह हो सकता है। मैदा में किसी प्रकार की कमी नहीं है लेकिन वह पचने में तीन दिन का समय लेता है। ऐसा होने पर वह पेट में जमा हो जाता है जो अल्सर का रूप ले सकता है। उन्होंने मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य के कई उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि पुरूषों को महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। विशेषतौर पर मासिक धर्म और स्वच्छता पर लड़कियों के साथ लड़कों को भी जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वंदना चौहान ने कहा कि मासिक धर्म छुपाने की चीज नहीं है। यह भगवान की देन है, उसने ही हमें ऐसा बनाया है। उन्होंने लड़कियों से गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान किया। इससे पूर्व डीएलएड छात्रा बनीता देवी और प्रियंका ने महिला सशक्तिकरण पर शानदार भाषण दिया। प्रियंका ने मेरे स्वरों को अपना स्वर दे दे.., और प्रियल ठाकुर ने लुका छुपी बहुत हुई सामने आ जाना.., गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर आस्था स्कूल की ओर से कर्म सिंह, संतोष कुमारी, मोनिका शर्मा, केयर संस्था की आउट रीच कार्यकर्ता आशा समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

'मिली महत्वपूर्ण जानकारी'
सुनिधि चौहान ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस ओर पहले कभी सोचा ही नहीं था। कार्यक्रम लाभप्रद रहा।


'ऐसे आयोजन लड़कियों के लिए लाभदायक'
मुस्कान तोमर ने कहा कि विशेष दिनों में लड़कियों को झिझक छोडऩे को लेकर बहुत अच्छे ढंग से जागरूक किया गया। ऐसे आयोजन लड़कियों के लिए लाभदायक है।

'बहुत रोचक ढंग से दी हर जानकारी'
शालिनी तोमर ने कहा कि मुख्य वक्ता ने जो जानकारी दी वह बहुत रोचक ढंग से दी। एक एक बात अच्छे से समझ आई। अमर उजाला की यह बहुत अच्छी पहल है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

'किसी के साथ गलत हुआ तो आवाज उठाऊंगी'
कीर्ती ने कहा कि मैं भी समाज का हिस्सा हूं, यदि किसी के साथ भी गलत होता है तो मैं उसकी ओर से आवाज जरूर उठाऊंगी। यह हमारा सामाजिक दायित्व है, इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed