फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Foundation Aparajita 100 Million Smile Program at Convent School, Dhalpur

Kullu News: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को करियर, महिला सशक्तीकरण और अधिकारों की दी जानकारी

Sat, 23 Dec 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 08:06 PM IST
सार

ढालपुर स्थित कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Aparajita 100 Million Smile Program at Convent School, Dhalpur
कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। महिला को बहुत सारे अधिकार मिले हैं, लेकिन उन अधिकारों का इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आप में हिम्मत होगी। यह बात शनिवार को कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कही। उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर और महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया।कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए अखबार पढ़ने की आदत बनानी चाहिए। दूसरी किताबें भी पढ़ें, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करें। महिलाओं का काम सिर्फ घर चलाना ही नहीं है। अपने आपको इतना सक्षम बनाएं कि अपने निर्णय स्वयं ले सकें। जीवन में कामयाब होने के लिए अनुशासन और फोकस रखना जरूरी है। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल की प्रशासक रीतू ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस दौरान संजना, शिंपू, मनीष, राहुल, सविता, मोनिषा, विमल, सुलक्षणा, निधि सिंह, नैंसी, पदमा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कॅरिअर में कठिन परिश्रम से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है, इस बात की सीख कार्यक्रम से माध्यम से मिली है। हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं सहित अन्य क्षेत्रों में होने वाले साक्षात्कार में किस आत्मविश्वास के साथ जाना चाहिए, यह भी पता चला।-स्नेहा, छात्रा जमा एक कक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस घर में बेटियां होती हैं, उस घर में माहौल काफी खुशनुमा होता है। बेटियां कोई अभिशाप नहीं है, उन्होंने आज हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है। परिवार में एक लड़की के होने का काफी महत्व हैं, यह बात भेदभाव करने वालों को समझनी चाहिए।-दामिनी, छात्रा जमा एक कक्षा

किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। कार्यक्रम में एचएएस अधिकारी की ओर से साझा किए गए अनुभव के बाद हौसला बढ़ा है। मैं भी अपने जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। -मेघा, छात्रा जमा एक






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed