फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala abhiyan health covid vaccination in sirmour himachal pradesh

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: सिरमौर में लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा टीकाकरण अभियान, बच्चों में उत्साह

Sat, 26 Mar 2022 03:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Mar 2022 03:42 PM IST
सार

12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए 16 मार्च से शुरू हुए अभियान में शुक्रवार तक 9226 बच्चों को कार्बेवैक्स की पहली डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 30 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
amar ujala abhiyan health covid vaccination in sirmour himachal pradesh
स्वास्थ्य अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

जनपद सिरमौर में टीकाकरण अभियान प्रगति पर है। कोरोना से बचाव के लिए पहले बुजुर्गों को टीके लगे। फिर 18 से 45 वर्ष के नागरिकों को। उसके बाद किशोरों और अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए 16 मार्च से शुरू हुए अभियान में शुक्रवार तक 9226 बच्चों को कार्बेवैक्स की पहली डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 30 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। एक सप्ताह में अब तक 9226 बच्चों को यह डोज लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार 16 मार्च को 534, 17 मार्च को 659, 19 मार्च को 1175, 21 मार्च को 1673, 22 मार्च को 863, 23 मार्च को 2126,  24 मार्च को 1268 और 25 मार्च को चार बजे तक करीब 928 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। इसी अंतराल के दौरान 15 से 17 वर्ष के 687 किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई। 
विज्ञापन


इसी तरह 18 वर्ष से ऊपर के 638 लोगों को इस अवधि के दौरान कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगाई गई है। सिरमौर जिला में 15 से 17 वर्ष की आयु के करीब 37 हजार किशोरों को विभाग की ओर कोवैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभी तक 33,838 किशोरों को पहली डोज और 25,709 किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई है। शुक्रवार को नाहन के टीकाकरण केंद्र बनाए स्कूलों में वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में खासा उत्साह दिखा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि कोविड से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। वर्तमान में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाई जा रही है। 

बच्चों की राय
जमा दो कक्षा के छात्र प्रदीप ठाकुर का कहना है कि उसने कोवैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। पहली डोज लगाने के दौरान उसे कोई परेशानी नहीं हुई। 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगवाई। जमा दो कक्षा की छात्रा अंशिका ठाकुर ने बताया कि टीकाकरण को लेकर पहले उसके मन में थोड़ा डर था, लेकिन जब अभिभावकों व अध्यापकों ने प्रोत्साहित किया तो उसने टीका लगवाया। 


अभिभावक भी खुश
अभिभावक शिवचरण शर्मा ने बताया कि सभी को टीके लगने चाहिए। उन्होंने अपने 13 साल के बेटे को टीका लगवाया है। कोरोना से बचाव के लिए यह जरूरी है। अनिल शर्मा उर्फ टीपू ने बताया कि उन्होंने 14 साल के बेटे को टीका लगवाया है। टीका लगाने से बच्चों की सेहत पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed