{"_id":"62435c20e38f1661b36f75df","slug":"amar-ujala-abhiyan-health-children-showed-enthusiasm-in-vaccine-said-now-we-are-also-safe-shimla-news-sml4040730158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: वैक्सीन में बच्चों में दिखा उत्साह, बोले- अब हम भी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: वैक्सीन में बच्चों में दिखा उत्साह, बोले- अब हम भी सुरक्षित
Wed, 30 Mar 2022 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य अभियान
- फोटो : अमर उजाला
स्थान: रावमापा कन्या ऊना। समय सुबह के 11.20 बजे हैं। रावमापा कन्या ऊना के परिसर में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के विद्यार्थियों वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय के एक कक्ष में बुला रही है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने के लिए विद्यार्थी उत्सुक नजर आ रहे हैं। बच्चों को वैक्सीन लगवाने से पहले उनका मौके पर पंजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान अमर उजाला ने वैक्सीनेशन करवाने वाले कुछ विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान केंद्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी, आशा वर्कर दर्शना देवी, बीसीसीएम किरन देवी बच्चों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने के बाद नहीं हुई कोई दिक्कत: अरान्या
नौवीं कक्षा की अरान्या ने वैक्सीन लगाने के बाद कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे कोरोना की दूसरा वैक्सीन भी जरूर लगाएंगी।
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए मिला कवच : सेजल
आठवीं कक्षा की सैजल ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार की तरफ से उन्हें एक सुरक्षा कवच मिला है। बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।
एक दिन पहले ही मंगवा लिए थे आधार कार्ड : खुशी
नौवीं कक्षा की खुशी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सबको वैक्सीन लगानी चाहिए।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी : श्वेता
नौवीं कक्षा की छात्रा श्वेता का कहना है कि सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाने का
अभियान शुरू किया है। यह सरकार का सराहनीय कदम है।