{"_id":"608e2f7b8ebc3ed98a425248","slug":"alto-car-entered-from-behind-in-truck-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश : मंडी के डडौर में हादसा, दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश : मंडी के डडौर में हादसा, दो सगे भाइयों की मौत
Sun, 02 May 2021 05:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 May 2021 05:26 PM IST
सार
मंडी जिले के डडौर में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रविवार सुबह तीन बजे एक सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान समेत दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के डडौर में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रविवार सुबह तीन बजे एक सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान समेत दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब तीन बजे चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बल्ह के डडौर चौक के पास एक ऑल्टो कार (एचपी-33सी-0803) सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे घुस गई। कार में सवार पैहड़ निवासी दो सगे भाई नरेचौक से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सुशील कुमार (25) तथा पंकज कुमार (23) पुत्र रेलु राम गांव पैहड़ तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई। सुशील कुमार एयरफोर्स में तैनात था और कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पंकज एचआरटीसी डिपो धर्मपुर में परिचालक था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी बल्ह अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित अन्य लोगों ने हादसे पर दुख जताया है।