{"_id":"5dfc70af8ebc3e87f7368dc8","slug":"allegation-over-process-of-medicine-tender-in-hospitals-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा टेंडर की प्रक्रिया में चहेतों को शामिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा टेंडर की प्रक्रिया में चहेतों को शामिल करने का आरोप
Fri, 20 Dec 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रदेश भर के अस्पतालों के लिए होने वाले दवा टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली एक कंपनी को समय अवधि पूरा होने के बाद प्रक्रिया में हिस्सा लेने पर बवाल मच गया है। कई कंपनियों के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र में लिखा है कि उक्त कंपनी ने समय के बाद टेंडर भरने की प्रक्रिया पूरी की है। इधर, महकमे ने दावा किया है कि ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेन्युल तरीके से लिए जाने वाले कागजात में समय लग जाता है। यह प्रक्रिया ई-टेंडर के बाद होती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के मेडिकल और अन्य अस्पतालों के लिए 600 दवाओं का टेंडर किया है। इस टेंडर में 60 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इसमें कुछ नामी कंपनियां भी हैं। तेरह दिसंबर को टेंडर डॉक्यूमेंट जमा करने की शाम पांच बजे अंतिम समय था।
विज्ञापन
उसके बाद भी एक कंपनी को हिस्सा देने का आरोप लगा है। उधर, मामले पर जब बवाल मचा तो विभाग की ओर से इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया। विभाग का कहना है कि बर्फबारी को देखते हुए तिथि 17 दिसंबर रखी गई। सुबह ग्यारह बजे तक टेंडर के डॉक्यूमेंट लिए गए। कुछ कंपनी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि चहेतों को लाभ देने के लिए किया गया है।
ई टेंडर एक निष्पक्ष प्रक्रिया: डॉ. रमेश चंद
उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि ई टेंडर एक निष्पक्ष प्रक्रिया है। इसमें किसी भी तरह के पक्षपात की गुंजाइश नहीं है। इस प्रक्रिया में एक ही रेट पर पूरे प्रदेश के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। जिस कंपनी के कागजात पूरे होंगे उन्हें ही आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाएगा।