फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All parks and sanctuary areas of Wildlife Wing closed in Himachal

हिमाचल में वन्य जीव विंग के सभी पार्क और अभ्यारण्य क्षेत्र बंद

Wed, 05 May 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 May 2021 10:41 AM IST
सार

वहीं पार्कों, अभ्यारण्यों और अन्य संरक्षित क्षेत्रों में वायरस न फैले, इसके लिए भी निवारण और उपाय करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। धौलाधार और पौंग डैम वन्य जीव अभ्यारण्य भी बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
All parks and sanctuary areas of Wildlife Wing closed in Himachal
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते  प्रदेश भर में हिमाचल वन विभाग में वन्य जीव विंग के तहत आने वाले सभी पार्क और वन्य जीव अभ्यारण्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए हैं। केंद्र सरकार से जारी आदेशों के अनुसार पर्यटकों के लिए सभी उद्यान एवं अन्य संरक्षित क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं पार्कों, अभ्यारण्यों और अन्य संरक्षित क्षेत्रों में वायरस न फैले, इसके लिए भी निवारण और उपाय करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। धौलाधार और पौंग डैम वन्य जीव अभ्यारण्य भी बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में कार्यरत सभी कर्मियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर कहीं किसी पार्क व अभ्यारण्य क्षेत्र में आंदोलन किया जा रहा है तो उसे भी प्रतिबंधित करने के आदेश हैं। जल्द टास्क फोर्स और वेटरनेरी डॉक्टर्स आदि उपलब्ध करने के आदेश पारित हुए हैं, ताकि अगर जानवरों में वायरस फैलता है तो उसका भी समय पर निवारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य जीव विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम राहणे ने कहा कि केंद्र के आदेशानुसार सभी पार्कों, अभ्यारण्य और अन्य संरक्षित क्षेत्रों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप के  चलते बंद करने के आदेश मिले हैं। इसी कड़ी में बैजनाथ के धौलाधार अभ्यारण्य क्षेत्र व कांगड़ा के पौंग डैम अभ्यारण्य क्षेेत्र को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed