फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India Table Tennis Competition: Sujay Chaturvedi of Madhya Pradesh and MS Bindu of Kerala won the trophy

Table Tennis Competition: मध्यप्रदेश के सुजय चतुर्वेदी और केरल की एमएस बिंदु ने जीती ट्रॉफी

Sat, 02 Dec 2023 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 10:36 PM IST
सार

अखिल भारतीय टेबल टेनिस स्पर्धा में शनिवार को 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश एजी के सुजय चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल के चिरंजीव बोस को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
All India Table Tennis Competition: Sujay Chaturvedi of Madhya Pradesh and MS Bindu of Kerala won the trophy
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय टेबल टेनिस स्पर्धा में शनिवार को 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश एजी के सुजय चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल के चिरंजीव बोस को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। महिलाओं के फाइनल में एजी केरल की एमएस बिंदु ने एजी पंजाब की गुरविंद्र कौर को 3-1 से हराकर ट्राॅफी जीती। 50 प्लस आयु वर्ग के पुरुष वर्ग के मुकाबले में एजी राजस्थान के सिंकदर ने मध्यप्रदेश के संतोष को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


महिला वर्ग के फाइनल में एजी पश्चिम बंगाल की बिपाशा बसु ने एजी पश्चिम बंगाल की ही बरननाली बानिया को संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद 3-2 से मात देकर ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षा हिमाचल प्रदेश सुशील कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप महालेखाकार रवि वर्मा, टेबल टेनिस संघ हिमाचल प्रदेश के प्रधान यशपाल राणा और पूर्व प्रधान जगमोहन ठाकुर भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के प्रेस सचिव हेमेंद्र भारद्वाज ने कहा कि लेखा एवं लेखा परीक्षा विभागों की अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन में एजी एचपी के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ इंदिरा गांधी खेल परिसर के स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन



 

कबड्डी में डीएवी चंबा, वॉलीबाल में डीएवी अंबोटा विजेता
डीएवी स्कूल अंबोटा के खेल मैदान में शनिवार को क्लस्टर स्तरीय कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में अंडर-19 वर्ग में कांटे की टक्कर में चंबा विजेता रहा। वॉलीबाल में चंबा की टीम को हराकर विजेता का खिताब हासिल करने में अंबोटा की टीम कामयाब रही। कबड्डी का अंडर-17 का पहला मुकाबला डीएवी लठियाणी व डीएवी सुरगानी के बीच हुआ। इसमें लठियाणी ने 71-34 से विजय प्राप्त की। अंडर-19 के डीएवी अंबोटा व डीएवी चंबा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में चंबा की टीम 40-39 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। अंडर-14 में डीएवी सुरगानी व डीएवी अंबोटा के बीच हुए मुकाबले में डीएवी सुरगानी 47-17 से मैच जीतने में कामयाब रही। वॉलीबाल में अंडर-19 का मुकाबला डीएवी अंबोटा व डीएवी चंबा के बीच हुआ। जिसमें सीधे सेटों में अंबोटा की टीम 25-22 व 25-16 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि डीएवी प्रबंधन कमेटी अब शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष बल दे रही है। इसके लिए डीएवी प्रबंधन समिति ने अब अगले साल से खेलों के लिए विशेष प्लान बनाया है।

भारोत्तोलन: 87 किग्रा वर्ग में दौलतपुर कॉलेज की दीपाली प्रथम
 हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में चल रही तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शनिवार को पुरुष वर्ग में 61 किग्रा वर्ग में धर्मशाला कॉलेज के अवंतिक राणा प्रथम, देहरी कालेज के गोपाल दास दूसरे और नादौन कॉलेज के रित्यांश तृतीय रहे। महिला वर्ग में 87 किग्रा में दौलतपुर कालेज की दीपाली शर्मा पहले, अंब कॉलेज  की रीतिका दूसरे और ऊना की विशाली तृतीय रहीं। 55 किग्रा वर्ग में ऊना कॉलेज  की काजल चौधरी प्रथम, नादौन की रिया ठाकुर द्वितीय और ढलियारा कॉलेज की खुशी ठाकुर तृतीय रहीं। महिला के 59 किलोग्राम वर्ग में ढलियारा कॉलेज की निधि ठाकुर पहले, नालागढ़ की पायल दूसरे और सुंदरनगर की दिव्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 64 किग्रा वर्ग में धर्मशाला कॉलेज की शबनम प्रथम, पीजी सेंटर शिमला की अंकिता दूसरे और अंब कॉलेज  की रीतिका देवी तीसरे स्थान पर रहीं। 76 किग्रा में नगरोटा कॉलेज  की प्रज्ञा शर्मा पहले, ढलियारा की शिवानी ठाकुर दूसरे और नादौन की पूजा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। 81 किग्रा महिला वर्ग में ऊना कॉलेज  की राधिका कटोच पहले, देहरी की सुनाक्षी जसवाल, इंदौरा की विशाखा तीसरे स्थान पर रहीं। 87 प्लस भारवर्ग में पलक राणा प्रथम, नादौन की आरुषि द्वितीय, देहरी कॉलेज की सुरभि शर्मा तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग 55 किग्रा में ढलियारा के सुजल शर्मा पहले, नादौन से प्रियांशु दूसरे, दौलतपुर चौक से मोहम्मद आसिफ ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरे दिन विधायक चैतन्य शर्मा मुख्यातिथि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed