फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   all india congress committee spokesperson kuldeep rathore demands SPG security for sonia gandhi rahul gandhi

Shimla News: कुलदीप राठौर बोले- राहुल गांधी और उनके परिवार को दी जाए एसपीजी सुरक्षा

Wed, 11 Jan 2023 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Jan 2023 05:06 PM IST
सार

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी आतंकवादियों की साजिश का शिकार हुए हैं। केंद्र सरकार को अलगाववादी नेता की धमकियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
all india congress committee spokesperson kuldeep rathore demands SPG security for sonia gandhi rahul gandhi
कुलदीप सिंह राठौर- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने और उनके परिवार को एसपीजी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। कहा कि वह इस संदर्भ में एक पत्र देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी लिख रहे हैं। विदेश में बैठा एक खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जिस प्रकार से राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस विधायकों को धमकियां दे रहा है, वह बहुत ही चिंता की बात है। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी आतंकवादियों की साजिश का शिकार हुए हैं। केंद्र सरकार को अलगाववादी नेता की धमकियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस प्रकार की धमकियां देश की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती हैं। खुफिया एजेंसियों को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


पिछले साल धर्मशाला में विधानसभा परिसर में खालिस्तान समर्थक प्रदेश के अस्तित्व को चुनौती देने का दुस्साहस कर चुके हैं। राठौर ने कहा कि राहुल गांधी 19 जनवरी को कांगड़ा आएंगे। उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई ढील नहीं बरती जाएगी। इसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर जाना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा कड़ी करने की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed