फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All India Congress Committee spokesperson Charan Singh Sapra Lakhimpur Kheri case

लखीमपुर खीरी मामला: चरण सिंह सापरा बोले- निष्पक्ष जांच के लिए अजय मिश्रा को तुरंत पद से हटाया जाए

Fri, 08 Oct 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Oct 2021 06:28 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा कि केंद्र सत्ता और धन बल से दबाव बनाकर लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले को दबाने को प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश में अंधा कानून चल रहा है।

विज्ञापन
All India Congress Committee spokesperson Charan Singh Sapra Lakhimpur Kheri case
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता - फोटो : twitter@Charanssapra

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और मुंबई प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सापरा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या मामले में आशीष को भगोड़ा घोषित कर गिरफ्तार करने की मांग की है। कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत पद से हटाया जाए। उनके पद पर रहते इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सापरा ने कहा कि केंद्र सत्ता और धन बल से दबाव बनाकर लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले को दबाने को प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश में अंधा कानून चल रहा है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है। प्रियंका गांधी को अवैध ढंग से हिरासत में रखा गया। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस से 70 सालों का हिसाब मांग रही है, जबकि उसने अपने सात साल में देश की संपत्तियों को बेचना शुरू कर दिया है। भाजपा ने कल ही अपना 20 साल का जश्न मनाया है। कश्मीर में हर रोज बेगुनाह लोगों की हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

 
कानूनी फीस के नाम पर 8,546 करोड़ का भुगतान का जज से जांच कराएं: चरण सिंह 
 चरण सिंह सापरा ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत सरकार की विफलता है। देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में छोटे कारोबारियों का गला घोंटा जा रहा है। एक विदेशी ई कॉमर्स कंपनी ने पिछले दो साल में भारत में कानूनी फीस के नाम पर 8546 करोड़ का भुगतान किया है। विधि मंत्रालय का सालाना बजट ही 1100 करोड़ का है। इस कंपनी का कानूनी फीस का दो साल का बजट ही 8,546 करोड़ है। इस खुलासे के बाद कंपनी ने कथित तौर पर रिश्वत की बात स्वीकारी है। अमेरिका और भारत में लॉबिंग और रिश्वत का पैसा देना अपराध है। इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के जज से करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed