फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India competition held at Kalibari Shimla, Bharatnatyam, Kathak and Kuchipudi dances garnered accolades

Shimla: कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू, 20 राज्यों के कलाकार ले रहे भाग

Thu, 06 Jun 2024 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

राजधानी में 69वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता काली बाड़ी हॉल में वीरवार से शुरू हो गई है। इसमें देश भर के 20 राज्यों के करीब 1,200 कलाकार भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
All India competition held at Kalibari Shimla, Bharatnatyam, Kathak and Kuchipudi dances garnered accolades
69वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन (एआईएए) की ओर से राजधानी में 69वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता काली बाड़ी हॉल में वीरवार से शुरू हो गई है। इसमें देश भर के 20 राज्यों के करीब 1,200 कलाकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं। पहले दिन प्रतिभागियों ने भरतनाट्यम, कथक और लावणी नृत्य से खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा क्लासिकल और सेमी क्लासिकल विधाओं में मराठी लावणी, गुजराती लोकनृत्य, मराठी लोकनृत्य, राजस्थानी, बॉलीवुड, हिप हॉप, फोक टिप्पणी, मराठी गीत समेत दूसरी प्रस्तुतियों से सभागार में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन



इस दौरान नाट्यालय द स्कूल ऑफ क्लासिकल डांस अंजार कच्छ गुजरात के कलाकारों ने कच्छी लोकनृत्य, गुजराती लोकनृत्य और श्लोकांजली सहित दूसरे नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इसमें 14 कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान निर्णायक मंडल के रूप में तमन्ना नायर, सुभाष चंद्रा, कुशल भट्टाचार्य, अवि पायल मौजूद रहे। प्रतियोगिता 6 से 10 जून तक चलेगी। आने वाले चार दिनों में प्रतिभागी ओडिशी नृत्य, मोहिनीअट्टम नृत्य, कथकली, केरल नट्नम नृत्य, मणिपुरी नृत्य, सत्रीया नृत्य, गुड़िया नृत्य और रविंद्रा नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा मॉर्डन, वेस्टर्न, फोक और जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसमें 6 से 75 वर्ष तक के कलाकार भाग लेंगे। शुक्रवार से गेयटी थियेटर में अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन


इसमें देश भर के कलाकार नाटकों का मंचन करेंगे। इस अवसर पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अभिनेता रोहिताश्व गौड़, उनकी पत्नी और एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रेखा गौड़, नरेश संतनी, लक्ष्मी जोशी, सुंदर हेमलानी, संगीती गौड़, माही संतानी और प्रकाश संतानी सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में असम, बिहार, छतीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ के कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed