फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India Boxing Competition: 130 players showing stamina in the ring, many boxers from Himachal lost on the s

Boxing Competition: 130 खिलाड़ी रिंग में दिखा रहे दमखम, दूसरे दिन हिमाचल के कई मुक्केबाज हारे

Fri, 24 Feb 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 07:31 PM IST
सार

विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में बॉक्सरों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन के पहले मैच में 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के सूरज सिंह ने पंजाब के इरफान अली को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया।

विज्ञापन
All India Boxing Competition: 130 players showing stamina in the ring, many boxers from Himachal lost on the s
ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में रामपुर में चल रही रही ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन देश भर से आए मुक्केबाजों ने खूब मुक्के बरसाए। विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में बॉक्सरों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन के पहले मैच में 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के सूरज सिंह ने पंजाब के इरफान अली को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता के बीच में एके कंस्ट्रक्शन शिमला केतन नेगी और एक्सईएन विद्युत बोर्ड रामपुर कुक्कू शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलक शर्मा ने कहा कि विभिन्न किलोग्राम भार वर्ग में देश के 130 बॉक्सर स्पर्धा में दमखम दिखा रहे हैं। शुक्रवार को खेले गए दूसरे दिन के मुकाबलों में 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा मैच हरियाणा के कृष्ण और मध्य प्रदेश के मुकेश के बीच हुआ। इसमें हरियाणा के कृष्ण ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में बीएफआई के जोराम मौना ने अरूणाचल प्रदेश के हेली ताना तारा को शिकस्त दी। वहीं पंजाब के अमरजीत शर्मा ने हिमाचल के मंजीत को हराया। 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के कवि कुमार ने हिमाचल-बी के प्रियांशु को हराया। हरियाणा के लखवीर ने पंजाब के विशाल को शिकस्त दी। 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के यश जंगीड ने हिमाचल-बी के अंकित को और हरियाणा के रॉबिन ने चंडीगढ़ के जितेंद्र को हराया। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के रोहन ने पंजाब के करन सिंह को हराया। इसके बाद के मुकाबले में बीएफआई के विजय कुमार ने अरूणाचल के आर्यन को हराया। 60 से 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के शिवान ने सर्विसेज के आकाश गोरखा को हराया। इस मौके पर डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ, डीपीई रवि नेगी, विनोज नेगी, अशोक नेगी, अश्वनी शर्मा, ध्रुव शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed