फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All 288 Tibetan Buddhist monasteries across the country reopen after two years

लौटी रौनक: दो साल बाद खुले देश भर के सभी 288 तिब्बती बौद्ध मठ

Sat, 09 Apr 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 11:22 AM IST
सार

कोरोना महामारी का असर कम होने पर तिब्बती बौद्ध मठ पर्यटकों और आम लोगों के लिए खुले हैं। इस साल 3 मार्च को लोसर पर्व शुरू होने पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का मंदिर पर्यटकों के लिए खोला गया था। 

विज्ञापन
All 288 Tibetan Buddhist monasteries across the country reopen after two years
करमापा मठ धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बत की स्वायत्तता के लिए पिछले 62 साल से भारत में मौन संघर्ष कर रहे बौद्ध भिक्षुओं के मठों के दरवाजे दो साल बाद खुल गए हैं। कोरोना महामारी का असर कम होने पर तिब्बती बौद्ध मठ पर्यटकों और आम लोगों के लिए खुले हैं। इस साल 3 मार्च को लोसर पर्व शुरू होने पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का मंदिर पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसके बाद खुद दलाईलामा करीब दो साल बाद पहली बार मंदिर में प्रवचन के लिए बाहर आए थे।  दलाईलामा के बाहर आने के बाद धर्मशाला में तिब्बत के तीसरे बड़े धर्मगुरु करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे का बौद्ध मठ खुला।

विज्ञापन


इसके साथ ही देश भर में निर्वासित तिब्बत सरकार के पास पंजीकृत करीब 288 बौद्ध मठों के दरवाजे पर्यटकों और आम लोगों के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में बंद होने के चलते कई बौद्ध मठ आर्थिक तंगी झेल रहे थे। दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि मुख्य बौद्ध मंदिर खोल दिया गया है। मठों को खोलने का निर्णय मठ प्रबंधन लेते हैं। धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार में संस्कृति मंत्रालय की सचिव चेमी ला ने बताया कि देश भर में 288 तिब्बती बौद्ध मठ पंजीकृत हैं। सभी बौद्ध मठ खोल दिए गए हैं। तिब्बती सेटलमेंट के अधिकारी कुंगा सेरिंग ने बताया कि हिमाचल में सभी बौद्ध मठ दो साल बाद खुल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed