{"_id":"6063162bde178e75b22efc40","slug":"all-10-employees-suspended-during-election-duty-reinstated-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले सभी 10 निलंबित कर्मचारी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले सभी 10 निलंबित कर्मचारी बहाल
Tue, 30 Mar 2021 05:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित सभी दस कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने का आरोप था। राज्य चुनाव आयोग ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब चुनाव अधिकारियों ने कर्मचारियों की बहाली के बाद आयोग को अवगत करवा दिया है। इनमें सिरमौर में 4, शिमला के 3, कांगड़ा के 2 और बिलासपुर का एक कर्मचारी शामिल था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शिमला के तीनों मुलाजिमों ने बैलेट पेपर पर वोटरों के नाम लिख दिए थे। सिरमौर के चारों कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर दिए थे। बिलासपुर के कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया था। कांगड़ा के दोनों कर्मचारियों पर आरोप था कि उन्होंने मतगणना के समय सही तरीके से ड्यूटी नहीं की। इस कारण से इन सभी को निलंबित किया गया है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि दस कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। इसकी जानकारी आयोग को दे दी गई है।
विज्ञापन