फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alka Lamba said that double engine government failed in the byelections, a puppet in the hands of the leaders

Himachal Politics: अलका लांबा बोलीं- कांग्रेस ने धामी, धूमल को हराया अब जयराम की बारी

Mon, 19 Sep 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 07:15 PM IST
सार

हिमाचल की जनता ने विशेषकर मंडी लोकसभा से साफ संदेश दिया है कि भाजपा के विकास के नारे खोखले हैं।  कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया है।

विज्ञापन
Alka Lamba said that double engine government failed in the byelections, a puppet in the hands of the leaders
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर औंधे मुंह गिरेगी। हिमाचल की जनता ने विशेषकर मंडी लोकसभा से साफ संदेश दिया है कि भाजपा के विकास के नारे खोखले हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया है। अब जयराम ठाकुर की बारी है। उन्होंने कहा कि यह तो समय बताएगा कि कांग्रेस का तंबू लगेगा या नहीं, लेकिन भाजपा के तंबू को महंगाई और बेरोजगारी उखाड़ फेंकेगी। वह मंडी के निजी होटल में पत्रकार वार्ता में बोल रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने स्मृति ईरानी पर सिंड्रेला ईरानी के नाम से तंज कसा, महंगाई एक समय के लिए भाजपा के लिए डायन थी, अब डार्लिंग हो गई है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना से 1 लाख 36 हजार महिलाओं को सिलिंडर वितरित किए गए थे। संसद में पेट्रोलियम मंत्री से सवाल किया गया कि 2018-19 में कितनी महिलाओं ने उज्ज्वला योजना से सिलिंडर भरवाए। इसके जवाब में जानकारी दी गई कि 83,177 ने उज्ज्वला योजना के सिलिंडर भरवाए। 2021-22 में मात्र 9,415 ने उज्ज्वला योजना के सिलिंडर भरवाए। कम सिलिंडर भरवाने का कारण केवल बढ़ती महंगाई है। सिलिंडर का दाम 1,100 रुपये के पार पहुंच चुका है। सब्सिडी बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन


गोविंद से क्यों छीने गए बड़े-बड़े मंत्रालय : लांबा
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने मनाली पहुंचकर स्थानीय विधायक एवं शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को खूब घेरा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने शिक्षामंत्री से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि उनके पास परिवहन, पर्यावरण, खेल और वन जैसे बड़े मंत्रालय थे। वह उनसे क्यों छीने गए। परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के भी अलका ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की बसें कंडम हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed