फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alka Lamba said that BJP is dissolving social poison in two communities on the issue of Hati

Shimla: अलका लांबा बोलीं- हाटी के मुद्दे पर दो समुदायों में सामाजिक जहर घोल रही भाजपा

Sat, 15 Oct 2022 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 06:09 PM IST
सार

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर हाटी को एसटी का दर्जा देने के लिए कानून बनाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Alka Lamba said that BJP is dissolving social poison in two communities on the issue of Hati
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव अलका लांबा ने कहा है कि हाटी के मुद्दे पर भाजपा दो समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास कर रही है। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की नीयत साफ  होती तो हाटी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का मामला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी तक सीमित नहीं रहता। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर हाटी को एसटी का दर्जा देने के लिए कानून बनाने की मांग की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में इसका समर्थन करना था। राज्यसभा में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पहल करनी थी। भाजपा की नीयत साफ  नहीं है। इसके चलते संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए सिरमौर आए। पूर्व की घोषणाओं की तरह हाटी का मामला भी कहीं जुमला ही साबित न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करती है। कांग्रेस चुनावों में आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करेगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाएगा। सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम भी उठाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 12 नवंबर को सभी 68 सीटों पर एक साथ चुनाव एक ही चरण में होगा और नतीजा आठ दिसंबर को आएगा। चुनाव नतीजों में इतने दिनों का अंतराल चिंता का विषय है।
विज्ञापन


ईडी और सीबीआई की छापामारी का जताया अंदेशा
कांग्रेस प्रवक्ता ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में चुनावों के दौरान देखा गया है कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए ईडी और सीबीआई की छापामारी का दौर शुरू करती है। प्रदेश में भी आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। कांग्रेस के नेता इसका सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोलन में रैली कर रहे थे, तब उनके राज्य में नेताओं और अफसरों के खिलाफ  ईडी की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना रहे घोषणापत्र
कांग्रेस की घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष और विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि घोषणापत्र में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही घोषणापत्र जारी किया जाएगा। शिमला, सोलन, कांगड़ा या दिल्ली से इसे जारी करने की योजना है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर अब विश्वास कम हो गया है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग को कड़े कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed