{"_id":"660ae02e3fe0417d0b040b83","slug":"aligarh-devotee-woman-dies-after-being-hit-by-bus-in-nayanadevi-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Accident: नयना देवी में बस की चपेट में आने से अलीगढ़ की श्रद्धालु महिला की मौत, आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Accident: नयना देवी में बस की चपेट में आने से अलीगढ़ की श्रद्धालु महिला की मौत, आरोपी चालक फरार
Mon, 01 Apr 2024 09:57 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवीजी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवीजी (बिलासपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Apr 2024 09:57 PM IST
सार
स्थानीय पुलिस चौकी में मृतक महिला के बेटे के बयान पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में उत्तर प्रदेश से दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु को बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के समय बस में अन्य कोई यात्री नहीं था।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी में मृतक महिला के बेटे के बयान पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक महिला की पहचान विमलेश कुमारी (45) पत्नी महावीर सिंह निवासी गांव कोल, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। विमलेश सोमवार सुबह ही अपने परिवार के साथ श्री नयना देवी जी पहुंची थीं। सुबह करीब 6 बजे श्री नयना देवी जी के घंवाड़ल चौक के पास वह बेटे साथ सड़क किनारे पैदल चल रही थीं।
विज्ञापन
इसी बीच उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं को लेकर पहुंची एक अन्य बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बस पहाड़ी से टकरा गई। पहले बस ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य सूमो गाड़ी को भी टक्कर मारी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश चल रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन