{"_id":"92bc8c5ce9574dd3ee67f7e6c8b97ad0","slug":"alert-to-the-rising-water-level-of-beas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी
ब्यूराे/अमर उजाला, कुल्लूू
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कुल्लू की ब्यास में नदी में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने बताया कि बरसात के मौसम के चलते निरंतर जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण लारजी और पंडोह डैम से पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह ब्यास नदी के तट पर न जाएं। उन्होंने लारजी डैम प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह लारजी से पंडोह तक पानी छोड़ने की जानकारी लाउड स्पीकर द्वारा व्यापक प्रचार करके दें।
विज्ञापन
साथ ही डैम में लगे हूटर भी नियमानुसार बजाए। इसी प्रकार पंडोह डैम प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह पंडोह से मंडी की ओर पानी छोड़ने की जानकारी लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को दें। नायब तहसीलदार औट को निर्देश दिए हैं कि वह डैम से पानी छोड़ने के प्रचार को सुनिश्चित करवाएं।