{"_id":"5f89b0238ebc3e9bb15ef2c4","slug":"akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-protest-for-central-university-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि भवन निर्माण पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा, सीएम को पद छोड़ने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि भवन निर्माण पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा, सीएम को पद छोड़ने को कहा
Fri, 16 Oct 2020 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विवि भवन निर्माण पर केंद्र और प्रदेश सरकार के सुस्त रवैये को लेकर विद्यार्थियों का रोष आखिरकार सामने आ ही गया। शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा की एबीवीपी इकाई के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय देहरा के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जयराम तुम एक काम करो कुर्सी छोड़ो और आराम करो जैसे नारे लगाकर सीयू के मुद्दे पर सरकार को जगाने की कोशिश की। एबीवीपी सीयू देहरा के इकाई अध्यक्ष हेमंत ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 12 वर्षों से केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण का कार्य लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार हो सीयू के मुद्दे पर सभी ने राजनीति की है, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए किसी भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको चुनावों के समय ही सीयू के निर्माण की याद आती है, उसके बाद वह मात्र बयानबाजी करके जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि देहरा में विद्यार्थियों के लिए सीयू के देहरा परिसर में कोई सुविधा नहीं है। विद्यार्थी टेंट की कुर्सियों पर बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सीयू के देहरा परिसर में न होस्टल की सुविधा है और न ही पुस्तकालय। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन