फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Akhil bharatiya kshatriya mahasabha burns effigy of sanjay leela bhansali and deepika padukone

पद्मावती’ के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने भंसाली और दीपिका का पुतला फूंका

Sun, 26 Nov 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sun, 26 Nov 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Akhil bharatiya kshatriya mahasabha burns effigy of sanjay leela bhansali and deepika padukone

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म पद्मावती के विरोध में ज्वार (हिमाचल, अंब) में संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोन का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


सभा की ज्वार इकाई के प्रधान संजीव जसवाल, महासचिव संजीव ठाकुर, संदीप, हरदीप, सचिन राणा, विजय कुमार, अशोक कुमार, मदन, बलदेव, बलबीर, पम्मी, शाम, साहिल, अजय कुमार, विवेक, हैप्पी ने कहा कि फिल्म के जरिये राजपूत बिरादरी के समृद्ध इतिहास के साथ छेड़छाड़ को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता-निर्देशक ने अपनी गलत सोच के चलते समुदाय विशेष के लोगों की भावनाओं को आहत किया है। इसके लिए संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री को अपने इस कृत्य के लिए समाज से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत सभा ने किया ‘पद्मावती’ का विरोध

Akhil bharatiya kshatriya mahasabha burns effigy of sanjay leela bhansali and deepika padukone

हिमाचल प्रदेश राजपूत सभा ने निदेशक संजय लीला बंसाली की ओर से बनाई गई फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध किया है। राजपूत सभा के प्रधान भूपिंद्र ठाकुर ने कहा कि इतिहास जिसे हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानियों से सींचा है, उसको पैसे या मनोरंजन का साधन बनाना निंदनीय है। 

उन्होंने कहा कि फिल्म में राजपूत विरांगनाओं के इतिहास से छेड़छाड़ ही नहीं, उसमें नारी जाति का भी अपमान किया गया है। राजपूतों के गौरवमयी इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ राजपूत बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भूपिंद्र ठाकुर ने कहा कि किसी को हक नहीं कि वह देश के इतिहास से खिलवाड़ कर लोगों की भावनाओं से खेले। कहा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में पद्मावती को पुरुषों के सामने डांस करते हुए दिखाया है, जो बेहद अपमानजनक है। इसको राजपूत समाज कभी सहन नहीं करेगा। 

सभा के प्रधान के अलावा विजय राणा, यशपाल ठाकुर, अंकित राणा, मोहित राणा, रजत राणा, रोहित रायजादा, काकू, रोहित राणा, बीनू राणा, अरूण राणा, अभिनव रायजादा व अंकुश राणा ने विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed