फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ajay Bhardwaj made coordinator of the organization

Shimla News: अजय भारद्वाज को बनाया संगठन का संयोजक

Wed, 16 Oct 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Wed, 16 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ajay Bhardwaj made coordinator of the organization
22 को होगा बद्दी विवि में संगठन का सम्मेलन
विज्ञापन

बद्दी में हुई प्रिंटर एसोसिएशन की विशेष बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में कार्यरत प्रिंटरों की बैठक में उनकी समस्याओं पर मंथन हुआ और उन्हें प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, मानपुरा व झाड़माजरी के दो दर्जन प्रिंटरों एवं डिजिटल फ्लेक्स संचालकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि 22 अक्तूबर को राष्ट्रीय प्रिंटर दिवस है। इसमें कार्यक्रम हाेंगे, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव आफसेट प्रिंटर एसोसिएशन कमल चोपड़ा करेंगे। इसकी शुरुआत बद्दी यूनिवर्सिटी के प्रांगण में की जाएगी।

लघु उद्योग सभागार में हुई बैठक में हमीरपुर बडसर के अजय भारद्वाज को हिमाचल इकाई का संयोजक चुना गया, वहीं अनुपम अग्रवाल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसी तरह डाॅ. रूप किशोर को राज्य संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश के सभी प्रिंटरों व पैकर्स से आग्रह किया कि वो 22 अक्तूबर के सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर भाग लें। बैठक में तनुज शर्मा, रोहित कुमार, रविंद्र भाटिया, बाबू लाल, प्रदीप कुमार, संदीप कौंडल, संग्राम सिंह, अमन धीमान, अनुपम अग्रवाल, अजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed