{"_id":"5e21a3f68ebc3e4b556409bd","slug":"air-india-offers-discounts-on-tickets-for-six-days-from-gaggal-to-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने कम किया किराया, छह दिन के लिए मिलेंगे सस्ते टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया ने कम किया किराया, छह दिन के लिए मिलेंगे सस्ते टिकट
Sat, 18 Jan 2020 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफ पर्यटन सीजन में एयर इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी। वहीं वापसी पर इससे भी कम 1260 रुपये यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल पहुंचने के लिए खर्च करने होंगे। विमानन कंपनी अपने यात्रियों को यह सस्ती हवाई सेवा 21 से 30 जनवरी के बीच छह दिन के लिए मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
गगल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा 21, 22, 23, 24, 27 और 30 जनवरी को मिलेगी, जबकि वापसी में यह सुविधा 21, 23, 25, 27, 28 और 30 जनवरी को मिलेगी। यह विमान रविवार को छोड़कर रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे गगल एयरपोर्ट से टेकऑफ करेगा और साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होगा। वहीं 9:55 पर चंडीगढ़ से उड़ान भरेगा और 10:55 पर गगल में यात्रियों को पहुंचाएगा।
विज्ञापन
इतना है चंडीगढ़ का किराया
एयर इंडिया ने गगल से चंडीगढ़ के लिए अक्तूबर में सीधी उड़ान शुरू की थी। इस दौरान हवाई यात्रियों से न्यूतनतम 1712 रुपये वसूल किया जाता है। वहीं गगल एयरपोर्ट से शिमला होकर भी चंडीगढ़ के लिए उड़नखटौला उड़ान भरता है। इसका किराया 6880 रुपये है और इस दौरान यात्रियों को करीब दो घंटे का समय हेलीकॉप्टर में ही बिताना पड़ता है।
विज्ञापन
ऑफ सीजन के चलते एयर इंडिया ने किराये में कमी की है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में हवाई यात्री 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ और 1260 रुपये में चंडीगढ़ से गगल का सफर तय कर सकते हैं। - किशोर शर्मा, निदेशक, गगल एयरपोर्ट