दिल्ली के कोहरे से प्रभावित होने लगीं हवाई उड़ानें, दो हफ्तों से फ्लाइट में हो रही देरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में पड़ रहा घना कोहरा से हवाई सेवाओं में खासा असर पड़ रहा है। दिल्ली से भुंतर उड़ान दो घंटे देरी से पहुंच रही है। जिससे पर्यटकों और अन्य सवारियों को जहाज के इंतजार में भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है।
बीते दो सप्ताह से दिल्ली में पड़े रहे घने कोहरे से हवाई उड़ाने जहां एक से दो घंटे तक देरी आ रही हैं वहीं दो दिन तक उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा। कम विजिबिल्टी होने से घाटी में सैर सपाटे को पहुंच रहे पर्यटकों का शेड्यूल भी प्रभावित होने लगा है।
क्रिसमस, न्यू ईयर के जश्न के साथ विंटर कार्निवाल के मौके पर उड़ानों के रद्द होने व घंटों देरी से पहुंचने से पर्यटकों को मायूस होना पड़ रहा है। सुबह के पौने दस बजे भुंतर एयरपोर्ट में एयर इंडिया के जहाज पहुंचने से जहां सैलानी 12 बजे तक पर्यटन नगरी मनाली पहुंच जाते थे।
पर्यटकों को करना पड़ रहा तीन घंटे का इंतजार
वहीं देरी से हो रही उड़ानों से वह शाम के समय ही मनाली पहुंच पा रहे हैं और कुल्लू से मनाली के बीच लग रहे भारी जाम से भी उन्हें दो चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा कुल्लू से वापस दिल्ली जाने वाले पर्यटक फ्लाइट के लिए नौ बजे ही भुंतर एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं उन्हें भी दो से तीन घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
सर्दी के मौसम में दिल्ली से 72 सीटर हवाई जहाज सुबह शनिवार को 8:25 बजे चलती है और 9:40 बजे लैंड करती है लेकिन शनिवार को जहाज करीब 12 बजे भुंतर एयरपोर्ट में उतरा है। इसमें दिल्ली से 42 लोग तथा 35 लोगों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि दिल्ली में पड़ रहे भारी कोहरे से उड़ाने देरी से पहुंच रही है।