फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aim to make Himachal a hub of electric vehicles by 2025

कवायद: हिमाचल को 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहनों का हब बनाने का लक्ष्य

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने 2025 तक 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है। शिमला, मंडी, बद्दी और धर्मशाला को इलेक्ट्रिक वाहन टाउन बनाने का प्रस्ताव है। राज्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तैयार की जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने से ज्यादा उद्योग खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
Aim to make Himachal a hub of electric vehicles by 2025
इलेक्ट्रिक बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहनों का हब बनाया जाएगा। साल 2025 तक सभी श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन प्रदेश में किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक पॉलिसी-2022 को अधिसूचित कर दिया है। सरकार ने 2025 तक 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है। शिमला, मंडी, बद्दी और धर्मशाला को इलेक्ट्रिक वाहन टाउन बनाने का प्रस्ताव है। राज्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तैयार की जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने से ज्यादा उद्योग खोले जाएंगे। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय और राज्यमार्गों पर 25 किलोमीटर के दायरे में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बिजली बोर्ड इन्हें पावर सप्लाई देगा। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी तय करेगी। ईंधन से चलने वाले पुराने वाहनों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जाएगा। इसके लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि नई नीति में राजकोषीय और गैर राजकोषीय प्रोत्साहनों के प्रावधान के माध्यम से इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग को बढ़ावा दिया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अलग सचिवालय तैयार होगा। 
विज्ञापन


टैक्स में मिलेगी छूट 
इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी पांच साल तक लागू होगी। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सड़क टोकन टैक्स में छूट देगी। हाईवे पर भी राज्य और बाहरी प्रदेशों के इलेक्ट्रिक वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। वाणिज्यिक परमिट फीस में केंद्रीय भूतल परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन पार्क
नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत सरकार एक इलेक्ट्रिक वाहन पार्क तैयार करेगी। यह 100-200 एकड़ में बनाया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों का सरकारी उपयोग के साथ टैक्सी के रूप में भी उपयोग किया जाएगा। शहरों, राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य राजमार्गों पर एक्सटेंशन बैटरी के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन के साथ स्वैपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।


विद्युत बोर्ड बनेगा नोडल एजेंसी
वाहनों को बिजली से चार्ज करने का आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए बिजली बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। एक वर्ग किलोमीटर के ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। शिमला, मंडी, बद्दी और धर्मशाला शहर में एक-एक ऐसे जोन तैयार किए जाएंगे, जहां गाड़ियों से गैसों का शून्य उत्सर्जन हो। यहां केवल पैदल चलना, साइकिल पर चलना या इलेक्ट्रिक वाहन में चलना ही मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed