{"_id":"5c4180c1bdec22735c0044f5","slug":"aiims-in-bilaspur-construction-will-be-completed-by-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी, इस कंपनी ने लिया निर्माण का टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी, इस कंपनी ने लिया निर्माण का टारगेट
Fri, 18 Jan 2019 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स को लेकर अंतिम टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली। दिल्ली की नामी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी एम्स का निर्माण करेगी। सरकार ने कंपनी के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 21 जनवरी से कार्य शुरू करवाने के आदेश दिए हैं। 21 जनवरी को भूमि पूजन के बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एम्स के निर्माण कार्य में फॉरेस्ट विभाग में एनओसी फाइल अटकने की अटकलें सामने आ रही थी, लेकिन देहरादून से अप्रूवल के बाद दिल्ली में रुकी फाइन को भी हरी झंडी मिल गई है। देहरादून से अप्रूव फाइल में साफ लिखा है कि कोठीपुरा एम्स साइट में कम से कम पेड़ कटान किया जाए।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि विभाग ने सिर्फ 8 हजार पेड़ कटाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार (एनबीबीसी) नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड को एम्स बनाने का कार्यभार दिया गया था। एनबीबीसी ने टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दिल्ली की नामी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह कार्य सौंपा है।
विज्ञापन
2022 नहीं, 2023 में बनकर तैयार होगा एम्स
टेंडर प्रक्रिया के बाद नागार्जुन कंपनी का कहना है कि वह एम्स को 2022 में नहीं, बल्कि 2023 में बनाकर तैयार करेगी। 21 जनवरी को भूमि पूजन के बाद कार्य शुरू होगा। कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 48 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
एम्स निर्माण कार्य को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को एम्स भवन बनाने का टेंडर प्राप्त हुआ है।
- श्रवण मांटा, एम्स नोडल अधिकारी बिलासपुर