फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur: After kidney transplant, now bone marrow transplant and stem cell therapy

एम्स बिलासपुर: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब बोन मैरो ट्रांसप्लांट और स्टेम सेल थैरेपी

Sat, 08 Mar 2025 12:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

एम्स में समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur: After kidney transplant, now bone marrow transplant and stem cell therapy
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब कैंसर से जुड़ी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। इनमें अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण(बोन मैरो ट्रांसप्लांट), स्टेम सेल थैरेपी जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल होंगी। साथ ही करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की योजना भी है। एम्स में समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में नड्डा सहित सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा के प्रदेश श्रीकांत शर्मा, विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल और त्रिलोक जमवाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एम्स बिलासपुर की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई और स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सुधारों की समीक्षा की गई। नड्डा ने कहा कि संस्थान ने जो प्रगति की है, वह सराहनीय है। कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है और एम्स बिलासपुर इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं एम्स में पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि ट्रामा सेंटर का प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है। बताते चलें कि एम्स का आपात विभाग कम पड़ रहा है। इसके चलते प्रबंधन टूट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed