फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ahmedabad and Delhi companies will set up solar energy geysers in Himachal

अहमदाबाद और दिल्ली की कंपनियां लगाएंगी हिमाचल में सौर ऊर्जा गीजर, मिलेगी इतनी सब्सिडी

Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ahmedabad and Delhi companies will set up solar energy geysers in Himachal

अहमदाबाद और दिल्ली की कंपनियां प्रदेश में सौर ऊर्जा गीजर लगाएंगी। हिम ऊर्जा ने अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिलों में सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम की बुकिंग शुरू कर दी है। घरों में गीजर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सरकार सब्सिडी की राशि डालेगी। हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृतिका कुलहरी ने बताया कि हिम ऊर्जा ने प्रदेश के अपने सभी जिले में स्थित परियोजना अधिकारियों को लोगों से घरेलू उपयोग के लिए 100 लीटर व 200 लीटर प्रतिदिन क्षमता के सौर ऊर्जा गीजर बुक करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ता अपने जिला के हिम ऊर्जा कार्यालय में बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ता को 100 लीटर क्षमता का हीट इक्सचेंजर फ्लैट प्लेट क्लेक्टर किस्म को लगाने के लिए 23,940 रुपये जमा करने होंगे, इस पर 6,840 रुपये सब्सिडी मिलेगी। बिना हीट इक्सचेंजर लगाने के लिए 22,050 रुपये खर्च करने होंगे व इस पर 6,300 रुपये सब्सिडी उपलब्ध होगी। 200 लीटर क्षमता हीट इक्सचेंजर का फ्लैट प्लेट क्लेक्टर किस्म को लगाने के लिए 45,150 रुपये खर्च करने होंगे, 12,900 रुपये सब्सिडी वापस मिलेगी।
विज्ञापन


बिना हीट इक्सचेंजर लगाने के लिए 40,845 रुपये जमा करने होंगे। 11,670 रुपये सब्सिडी वापस होगी। खाली ट्यूब किस्म 100 लीटर क्षमता का सौर ऊर्जा गीजर लगाने के लिए 14,700 रुपये जमा करने होंगे, 4,200 रुपये सब्सिडी मिलेगी तथा 200 लीटर खाली ट्यूब किस्म गीजर के लिए 26,775 रुपये खर्च करने पडे़ंगे और 7,650 रुपये सब्सिडी वापस मिलेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि हिम ऊर्जा ने दोनों कंपनियों की दरें निर्धारित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed