{"_id":"63e900d7057abae9de013ba5","slug":"ahf-women-s-handball-president-cup-team-india-defeat-kuwait-by-40-12-score-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Cup: भारत की जीत में चमकीं हिमाचल की भावना, प्रियंका और दीपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Cup: भारत की जीत में चमकीं हिमाचल की भावना, प्रियंका और दीपा
Sun, 12 Feb 2023 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:38 PM IST
सार
कुवैत के खिलाफ हिमाचल की निधि शर्मा ने दो, दीपा ठाकुर ने पांच, प्रियंका ठाकुर ने सात, शालिनी ठाकुर ने एक, कप्तान शैलजा शर्मा ने चार, भावना ने नौ और मिताली शर्मा ने तीन गोल किए।
विज्ञापन
गोल करती भारतीय टीम की खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जॉर्डन के अमान में चल रही एएचएफ महिला हैंडबॉल प्रेजिडेंट कप में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय की टीम ने कुवैत को 40-12 के अंतर से हराया। भारतीय टीम लगातार चार मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे से ऊपर बनी हुई है। भारतीय टीम का अगला 13 फरवरी को इराक के साथ होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की 11 खिलाड़ी शामिल हैं। कुवैत के खिलाफ हिमाचल की निधि शर्मा ने दो, दीपा ठाकुर ने पांच, प्रियंका ठाकुर ने सात, शालिनी ठाकुर ने एक, कप्तान शैलजा शर्मा ने चार, भावना ने नौ और मिताली शर्मा ने तीन गोल किए।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम के चौथे मैच की जीत पर हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में खुशी है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि टीम का पदक पक्का है।