फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Agriculture: Less pesticide, higher yield: Nauni University develops new capsicum variety.

Agriculture: कम दवा और ज्यादा उपज, नौणी विवि ने विकसित की शिमला मिर्च की नई किस्म

Sat, 25 Jul 2026 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 10:25 AM IST
सार

 नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सोलन के वैज्ञानिकों ने शिमला मिर्च की नई उन्नत किस्म सोलन शक्ति विकसित की है।

विज्ञापन
Agriculture: Less pesticide, higher yield: Nauni University develops new capsicum variety.
नौणी विवि - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सोलन के वैज्ञानिकों ने शिमला मिर्च की नई उन्नत किस्म सोलन शक्ति विकसित की है। यह किस्म पहले से प्रचलित किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देने के साथ-साथ प्रमुख रोगों के प्रति बेहतर प्रतिरोधक क्षमता रखती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह किस्म किसानों की आय बढ़ाने और रासायनिक दवाओं पर होने वाले खर्च को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। इसमें अन्य मिर्च की तरह खड़सूख रोग भी नहीं है।

विज्ञापन

नई किस्म का विकास केवीके प्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर ने अन्य वैज्ञानिकों के सहयोग से किया है। इससे पहले नौणी विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सोलन भरपूर किस्म को भी किसानों ने व्यापक रूप से अपनाया था और उससे अच्छी उपज प्राप्त की थी। वैज्ञानिकों के अनुसार सोलन शक्ति रोपाई के 65 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती है। नई किस्म की उत्पादन क्षमता 320 से 340 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें फाइटोप्थोरा लीफ ब्लाइट, फ्रूट रॉट और बैक्टीरियल लीफ स्पॉट जैसी प्रमुख बीमारियों के प्रति मध्यम स्तर की प्रतिरोधक क्षमता है। इससे किसानों को रासायनिक दवाओं का कम उपयोग करना पड़ेगा और उत्पादन लागत भी घटेगी। केवीके प्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर ने बताया कि जिला मंडी और सोलन में इसका सफल प्रशिक्षण रहा है। सोलन शक्ति अधिक उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण प्रदेश के किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed