{"_id":"637394a3fa772b04ff3d37e8","slug":"agriculture-department-employee-who-came-on-election-duty-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: चुनाव ड्यूटी पर आए कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: चुनाव ड्यूटी पर आए कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत
Tue, 15 Nov 2022 07:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:02 PM IST
सार
चंबा जिले के चुवाड़ी में ड्यूटी देने के लिए चंबा पहुंचे बिलासपुर के एक कर्मचारी की मौत हो गई। सोमवार देर रात सीने में असहनीय दर्द होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कर्मचारी की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुवाड़ी में ड्यूटी देने के लिए चंबा पहुंचे बिलासपुर के एक कर्मचारी की मौत हो गई। सोमवार देर रात सीने में असहनीय दर्द होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के धनाड़ गांव के मदन लाल धीमान कृषि विभाग में सेवारत थे। चुनाव ड्यूटी के लिए वह चंबा पहुंचे था और सुल्तानपुर स्थित एक होटल में ठहरे हुए था। यह कर्मचारी चार नवंबर से चुनाव ड्यूटी पर थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन