फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agriculture Department: 15 thousand metric tons of wheat seed ready, purchase started in Nalagarh

कृषि विभाग: नालागढ़ में 15 हजार मीट्रिक टन गेहूं का बीज तैयार, खरीद शुरू

Fri, 14 May 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 May 2021 09:42 PM IST
सार

हिमाचल के नालागढ़ में कृषि विभाग ने करीब 300 किसानों को गेहूं का आधार और प्रमाणित बीज तैयार करने के लिए दिया था। लेकिन प्रतिकूल मौसम और समय पर बारिश न होने से करीब 15 हजार मीट्रिक टन ही उत्पादन हुआ।

विज्ञापन
Agriculture Department: 15 thousand metric tons of wheat seed ready, purchase started in Nalagarh
गेहूं -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विभाग ने किसानों से गेहूं बीज की खरीद शुरू कर दी है। विभाग ने मझौली स्थित बीज गुणन फार्म में बीज की ग्रेडिंग शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक सरकार ने बीज के गेहूं का दाम निर्धारित नहीं किया है। जैसे ही रेट निर्धारित होगा, किसानों को भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


नालागढ़ में कृषि विभाग ने करीब 300 किसानों को गेहूं का आधार और प्रमाणित बीज तैयार करने के लिए दिया था। 800 हेक्टेयर जमीन पर बीज का गेहूं लगाने के बाद विभाग को 20 हजार मीट्रिक टन होने की उम्मीद थी लेकिन प्रतिकूल मौसम और समय पर बारिश न होने से करीब 15 हजार मीट्रिक टन ही उत्पादन हुआ।
विज्ञापन


विभाग के अनुमान से पांच हजार मीट्रिक टन उत्पादन कम हुआ। सोलन जिले में नौ हजार मीट्रिक टन गेहूं का बीज की खपत है। विभाग अपने किसानों को बीज रखने के बाद बाकी बीज को कांगड़ा और मंडी के किसानों को बेचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ा के किसान अवतार सिंह सैणी, डूमन वाला के किसान अमर चंद ठाकुर, बौणी हरभजन सिंह,  ढांग निहली के साद राम, इंद्रजीत सिंह, यशवंत बाबा ने बताया कि सरकार ने अभी तक गेहूं के बीज का दाम तय नहीं किया है। पिछले  साल आधार बीज का दाम 27 रुपये प्रति किलो और प्रमाणित बीज का दाम 26 रुपये प्रति किलो था। 


कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि सरकार ने अभी तक बीज के गेहूं का रेट निर्धारित नहीं किया लेकिन किसानों से गेहूं खरीद शुरू कर दी है। विभाग ने 22 क्विंटल गेहूं की ग्रेडिंग कर फार्म में रख ली है। जैसे ही दाम तय होगा, किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed